डकैती की योजना बनाते तीन डकैत गिरफ्तार, पांच फरार

नगर स्थित एक सोना दुकान और एक बड़े व्यापारी के घर में डकैती की योजना बनाते उदितनगर थाना की पुलिस ने शीतलपाड़ा के डंपिग यार्ड से तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 09:48 PM (IST)
डकैती की योजना बनाते तीन डकैत गिरफ्तार, पांच फरार
डकैती की योजना बनाते तीन डकैत गिरफ्तार, पांच फरार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : नगर स्थित एक सोना दुकान और एक बड़े व्यापारी के घर में डकैती की योजना बनाते उदितनगर थाना की पुलिस ने शीतलपाड़ा के डंपिग यार्ड से तीन डकैतों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस डकैती मामला में संलिप्त अन्य पांच आरोपी भागने में सफल रहे। उनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों में से दो के खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से दो बंदूक, जिंदा कारतूस सहित अन्य घातक हथियार बरामद किया है।

रविवार की दोपहर को उदितनगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में अतिरिक्त एसपी विक्रम केसरी भोई ने बताया कि शनिवार की रात को शीतलपाड़ा स्थित डंपिग यार्ड में आधा दर्जन से अधिक लोग विभिन्न जानलेवा हथियार के साथ शहर में डकैती करने की योजना बनाने की गुप्त सूचना उदितनगर थाना अधिकारी रवींद्र पात्र को मिली थी। सूचना के आधार पर थाना अधिकारी रवींद्र पात्र ने अन्य अधिकारियों के साथ शीतलपाड़ा के सुनसान डंपिग यार्ड में छापेमारी करने के दौरान शीतलपाड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ चोलू (26), तूफान चौधरी (33) और अनिल राउत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया। इनके अन्य पांच साथी पुलिस को देख कर फरार होने में सफल हो गए। फरार आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न जगहों पर छापेमारी की जा रही है।

अतिरक्त एसपी ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि ये लोग शहर के एक सोना दुकान और रिहायशी इलाके में रहने वाले एक व्यापारी के घर में डकैती डालने की योजना बना रहे थे। ये लोग वारदात को अंजाम देने में सफल होते। इससे पहले ये लोग पुलिस के हत्थे चढ़ गये। इस संबंध में उदितनगर पुलिस मामला दर्ज कर तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। क्या-क्या हुआ बरामद

1- सुरेंद्र सिंह के पास से देसी पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस

2- तूफान चौधरी के पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस

3- एक तलवार

4- एक फर्शा

5- एक कटारी

6- एक भुजाली

7- दो स्कूटी

8- तीन मोबाइल फोन सुरेंद्र सिंह उर्फ चोलू पर दर्ज मामले

1- उदितनगर थाना में - 6

2- टांगरपाली थाना में - 3 तूफान चौधरी पर दर्ज मामले

1- उदितनगर थाना में - 4

2- टांगरपाली थाना में -1

chat bot
आपका साथी