स्मार्ट सिटी में बढ़ रही चोरी, सितंबर में 58 मामले दर्ज

स्मार्ट सिटी राउरकेला में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 09:56 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 09:56 PM (IST)
स्मार्ट सिटी में बढ़ रही चोरी, सितंबर में 58 मामले दर्ज
स्मार्ट सिटी में बढ़ रही चोरी, सितंबर में 58 मामले दर्ज

जागरण संवाददाता, राउरकेला : स्मार्ट सिटी राउरकेला में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। चोरी में संलिप्त आरोपित घटनाओं को अंजाम देने के लिए नए नए तरीके अपना रहे हैं। कहीं घर से बाइक चोरी हो रही है तो कहीं ताला तोड़ कर नकदी व आभूषण उड़ाए जा रहे हैं। अगस्त महीने में राउरकेला पुलिस जिले में 43 मामले दर्ज हुए थे जबकि सितंबर महीने में 58 मामले दर्ज किए गए। वहीं, विभिन्न चोरी के मामलों में 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

सितंबर महीने में राउरकेला पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 29.64 लाख से अधिक की चोरी हुई थी जबकि छह लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया। सितंबर 2021 में रघुनाथपाली थाना क्षेत्र में सबसे अधिक चोरी के 11 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सेक्टर-7 थाना क्षेत्र में आठ मामले दर्ज हुए हैं एवं पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में चोरी के पांच मामले दर्ज किए गए एवं आठ लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। टांगरपाली थाना क्षेत्र में पांच मामले दर्ज हुए तथा चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उदितनगर थाना क्षेत्र में पांच मामले दर्ज हुए एवं पांच आरोपितों को पकड़ा गया। ब्राह्मणी तरंग थाना क्षेत्र में चार मामले दर्ज हुए एवं चार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। अन्य थाना क्षेत्र में एक दो मामले दर्ज हुए हैं। सितंबर महीने में विभिन्न थाना क्षेत्रों में घरों से चोरी के 12 मामले दर्ज हुए जबकि वाहन चोरी के 28 मामले दर्ज किए गए हैं। जितनी चोरियां हो रही हैं उससे कम आरोपित पकड़े जा रहे हैं एवं नकदी व सामान बरामद हो रहा है। शहर में निरंतर पुलिस गस्त नहीं होने के कारण भी चोरों का मनोबल बढ़ रहा है।

chat bot
आपका साथी