देव दंपती की पूजा कर तीज व्रत का किया पारण

हरितालिका तीज के अवसर पर शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने घरों और मंदिरों में सज-संवर कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 11:39 PM (IST)
देव दंपती की पूजा कर तीज व्रत का किया पारण
देव दंपती की पूजा कर तीज व्रत का किया पारण

जासं, राउरकेला : हरितालिका तीज के अवसर पर शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने घरों और मंदिरों में सज-संवर कर भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। सुहागिनों ने देवदंपती से पति के लिए लंबी आयु के साथ सुख-समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की। साथ ही हरितालिका तीज का पाठ सुना तथा पुजारियों को यथसंभव दान-दक्षिणा प्रदान कर उनका भी आशीष लिया। शनिवार की सुबह मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पति के आंखों में काजल और प्रसाद देने के महिलाएं अपने व्रत का पारन करेंगी।

chat bot
आपका साथी