नाराज लोगों मुख्यमार्ग पर लगाया जाम

मुख्य नाला पर दुकान तथा शौचालय बनाने के कारण रविवार रात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 07:37 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 07:37 PM (IST)
नाराज लोगों मुख्यमार्ग पर लगाया जाम
नाराज लोगों मुख्यमार्ग पर लगाया जाम

जागरण संवाददाता, राउरकेला : मुख्य नाला पर दुकान तथा शौचालय बनाने के कारण रविवार रात को हुई भारी बारिश से स्टेशन रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप के पीछे मागुनी बस्ती जलमग्न होने के साथ मुख्य नाला का पानी धुस गया। रात भर परेशानी उठाने वाले बस्तीवासियों में भारी आक्रोश पाया गया। सोमवार सुबह बीजद नेता विश्वजीत दे के नेतृत्व में मागुनी बस्तीवासियों ने पुराना टैक्सी स्टैंड के पास मुख्य मार्ग सुबह 8 से 11 बजे तीन घंटा तक अवरोध कर दिया। इस दौरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बस्तीवासियों का मांग था कि बस्ती से होकर गुजरने वाली बडा नाला पर राउरकेला महानगर निगम ने शौचालय बनवा दिया। साथ ही इस नाले पर दो लोगों ने दुकान बनाने के कारण उक्त नाला संकरा हो गया। जिसके कारण बारिश के साथ नाले के पानी ठीक तरह से नही निकलने के कारण वह पानी बस्ती में घुस जाता है। बस्तीवासियों ने शौचालय के साथ नाला पर बने दोनों दुकान को तोड़ने की मांग की। सूचना पाकर डीएसपी पीके मिश्र, तहसील कार्यालय के आरआइ, आरएमसी के लैंड गार्ड अधिकारी एंव जूनियर इंजीनियर सहित प्रतिनिधि मंडल घटना स्थल पहुंच बस्तीवासियों को समझाने के साथ उचित कारवाई का भरोसा देने पर बस्तीवासियों ने रास्ता जाम खत्म किया। इस दौरान डीएसपी पीके मिश्र ने चेतावनी दिया कि भविष्य में अगर पुन: इस तरह की घटना दोबारा होती है तो पुलिस विभाग की ओर से जनहित याचिका दायर किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी