महिला की चेन छिनतई में एक गिरफ्तार

राउरकेला : आमबगान चौक के निकट से महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में से

By Edited By: Publish:Tue, 24 May 2016 03:00 AM (IST) Updated:Tue, 24 May 2016 03:00 AM (IST)
महिला की चेन छिनतई में एक गिरफ्तार

राउरकेला : आमबगान चौक के निकट से महिला के गले से सोने की चेन छिनतई के मामले में सेक्टर-19 पुलिस ने राजगांगपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लूट में प्रयुक्त पल्सर बाइक भी बरामद किया गया है। कोयलनगर के ए-435 निवासी हेमंत कुमार स्वाई एवं पत्नी सागरिका स्वाईं रविवार की शाम को आमबगान की ओर जा रहे थे। आमबगान चौक के निकट पल्सर बाइक सवार दो युवकों ने उसके गले से सोने की चेन छीन ली थी। इस संबंध में सेक्टर-19 थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी छानबीन कर रही थी। इस मामले में राजगांगपुर निवासी मो. साइद खान (25) को गिरफ्तार किया गया। इसमें प्रयुक्त मो. वसीम की पल्सर बाइक भी बरामद की गई है तथा वसीम की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी