चांदीपोष में खुला मां गृह

गुरुंडिया ब्लाक के चांदीपोष में बुधवार को मां गृह का लोकार्पण जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 12:33 AM (IST)
चांदीपोष में खुला मां गृह
चांदीपोष में खुला मां गृह

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुरुंडिया ब्लाक के चांदीपोष में बुधवार को मां गृह का लोकार्पण जिलापाल निखिल पवन कल्याण ने किया। इस गृह से आसपास के 23 गांवों की गर्भवती महिलाओं को सुविधा मिलेगी। यहां प्रसव से पहले आकर रुक सकेंगी। यहां उन्हें पौष्टिक भोजन देने के साथ ही उनका सुरक्षित प्रसव हो सकेगा।

तीन ग्राम पंचायत के चार सब सेंटर के जरिए यहां सेवा मिल सकेगी। यहां आठ बेड लगे हैं। इसके लोकार्पण के मौके पर जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सरोज कुमार मिश्र, उपजिलापाल प्रदीप डांग, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रतिभा दास, डीपीएम दीपक कुमार महांती मौजूद थे। इस मौके पर जिलापाल ने आठ गर्भवती महिलाओं से बातकर उनका हालचाल भी लिया। मां गृह का संचालन सेवाभावी संगठन आभा को दिया गया है। सुंदरगढ़ जिले में मातृ-शिशु मृत्युदर को कम करने के लिए दुर्गम क्षेत्रों में सरकार की ओर से मां गृह का निर्माण कराया जा रहा है। जिले में नौ गृहों का निर्माण कार्य किया जा चुका है। जिला खनिज कोष की सहायता से इनके निर्माण का निर्णय लिया गया। सोमवार को लेफ्रीपाड़ा व गुरुंडिया में मां गृह का लोकार्पण जिलापाल के द्वारा किया गया था। मां गृह में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक भोजन के साथ रहने व स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी।

chat bot
आपका साथी