गुजरात में बंधक बने सुंदरगढ़ के आधा दर्जन श्रमिक

laborer. ओडिशा में सुंदरगढ़ के आधा दर्जन श्रमिक गुजरात में बंधक बने है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 11:43 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 12:22 PM (IST)
गुजरात में बंधक बने सुंदरगढ़ के आधा दर्जन श्रमिक
गुजरात में बंधक बने सुंदरगढ़ के आधा दर्जन श्रमिक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : गुजरात के राजकोट जिले में काम करने गए सुंदरगढ़ जिले के आधा दर्जन श्रमिकों को बंधक बना लिया गया है। जबकि 11 में से पांच श्रमिक किसी तरह भाग कर वापस लौट आने में सफल हो गए। सुंदरगढ़ शिल्पांचल श्रमिक सभा के नेता दिगंबर महंती के साथ वापस लौटे श्रमिकों ने श्रम कार्यालय पहुंच कर अपने साथी श्रमिकों को मुक्त कराने की गुहार लगाई।

इस बीच जिला श्रम अधिकारी प्रणव पात्र ने इस संबंध में जिलापाल से बातचीत कर बंधक बने श्रमिकों को शीघ्र मुक्त कराने का प्रयास करने की बात कही है। श्रमिकों ने बताया कि 22 दिसंबर को बिसरा ब्लाक के पतरापल्ली के एक दलाल ने 11 हजार रुपये मासिक वेतन तथा भोजन व रहने का पैसा अलग से दिलाने का झांसा देकर 11 आदिवासी युवकों को गुजरात के राजकोट जिले में ले गया था। इसमें बिसरा ब्लाक के ठेठइपोष गांव के नित्यानंद तांती, बासूदेव तांती, दुर्गाचरण मुंडारी, दयाल मुंडा, जल्दा सी ब्लाक के मनोहर तिर्की, अजूबा खलको, दिनेश एक्का, शिशिर एक्का, निरंतर एक्का, अरुण बाड़ा व जुरदास ¨मज शामिल हैं।

इनमें से दिनेश, शिशिर, निरंतर, अरुण एवं जुरदास भाग कर वापस लौट आने में सफल हो गए। जबकि अन्य छह लोग अब भी बंधक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि एक मेस में सुंदरगढ़ व मयूरभंज जिले के 40 से अधिक श्रमिकों को आठ महीने से बंधक बनाकर रखा गया है। उन्हें मासिक वेतन देना तो दूर समय पर भोजन तक नहीं दिया जाता है। बल्कि अलग अलग जगहों ले जाकर उनसे जबरन काम कराया जाता है।

chat bot
आपका साथी