आइएमए ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.22 लाख

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) राउरकेला की ओर से चक्रवात फणि पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 122700 रुपये दान स्वरूप प्रदान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jun 2019 10:20 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jun 2019 10:20 PM (IST)
आइएमए ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.22 लाख
आइएमए ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1.22 लाख

जागरण संवाददाता, राउरकेला : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) राउरकेला की ओर से चक्रवात फणि पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 1,22,700 रुपये का ड्राफ्ट एडीएम के जरिये सौंपा गया। संगठन के सदस्यों के आपसी सहयोग से यह राशि संग्रह की गई। आइएमए, राउरकेला के अध्यक्ष डॉ. आरके दत्ता, सचिव डॉ. देवदत्त महापात्र के नेतृत्व में चिकित्सकों ने चक्रवात से प्रभावित तटवर्ती ओडिशा के लोगों की सहायता के लिए राशि संग्रह का निर्णय लिया गया। सदस्यों के प्रयास से विभिन्न स्रोत से राशि संग्रह की गई एवं कुल राशि का ड्राफ्ट तैयार कर एडीएम राउरकेला येदुला विजय को सौंपा गया। इसमें संगठन के अध्यक्ष, सचिव समेत डॉ. एस महापात्र, डॉ. सुरेश बंसल, डॉ. एके सामल, डॉ. बीके भुइयां, डॉ. एसके रथ, डॉ. एसके राय प्रमुख का अहम योगदान रहा। एडीएम कार्यालय की ओर से चक्रवात पीड़ितों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाने पर आइएमए के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी