विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता शोभन चंद्र साहू का निधन

ओडिशा विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता 76 वर्षीय शोभन चंद्र साहू का हृदयाघात के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 09:50 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 09:50 PM (IST)
विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता शोभन चंद्र साहू का निधन
विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता शोभन चंद्र साहू का निधन

जासं, राउरकेला : ओडिशा विद्युत विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता 76 वर्षीय शोभन चंद्र साहू का हृदयाघात के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। सुंदरगढ़ जिला के पानपोष अनुमंडल के नुआगांव के मूल निवासी व सिविल टाउनशिप में रहने वाले शोभन चंद्र साहू के निधन की खबर मिलने पर विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शुभेच्छुओं में शोक की लहर है।

शोभन चंद्र साहू ने अपने सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा के लिए अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने वेस्को राउरकेला में अभियोग फोरम के अध्यक्ष का दायित्व सफलता पूर्वक संभाला। उनके छोटे भाई जेके साहू जाने माने वकील हैं। शोभन चंद्र साहू के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। शोभन चंद्र साहू के निधन पर वेस्को राउरकेला अभियोग फोरम के अध्यक्ष पीके पति, वित्त विभाग के सदस्य पीके साहू, सदस्य तथा वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश महापात्र आदि गणमान्य ने शोक प्रकट किया है एवं परिवार वालों के प्रति संवेदना प्रकट की है। कुतरा में दंतैल हाथी ने दो घर ढहाए : कुतरा ब्लाक के पचोरा व कटांगझरिया गांव में दंतैल हाथी ने दो घर ढहा दिए और अनाज चट कर गए। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को खदेड़ा। ग्रामीणों की ओर से हाथी को खदेड़ने के लिए आवश्यक सामग्री व मुआवजा देने की मांग की गई है।

झुंड से अलग हुआ दंतैल हाथी सोमवार की रात को पचोरा गांव के पतरापाड़ा पहुंचकर निकसन पूर्ति के घर को तोड़ कर अनाज खा गया। वहां से खदेड़े जाने पर हाथी कटंगझरिया गांव पहुंचा जहां मनसुख गुड़िया के घर को तोड़ दिया। परिवार के लोग किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे। हाथी के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जाकर नुकसान पहुंचाने के बावजूद उस पर वन विभाग की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए पहल नहीं किए जाने पर ग्रामीणों में भारी असंतोष देखा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी