कंप्यूटर विज्ञान पढ़ना चाह रही टॉपर अनुस्थिता

चिन्मय इंग्लिश मीडियम स्कूल से आइसीएसई 12वीं विज्ञान में 97.5 फ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 May 2019 11:28 PM (IST) Updated:Tue, 07 May 2019 11:28 PM (IST)
कंप्यूटर विज्ञान पढ़ना चाह रही टॉपर अनुस्थिता
कंप्यूटर विज्ञान पढ़ना चाह रही टॉपर अनुस्थिता

जागरण संवाददाता, राउरकेला : चिन्मय इंग्लिश मीडियम स्कूल से आइसीएसई 12वीं विज्ञान में 97.5 फीसद अंक के साथ उत्तीर्ण अनुस्थिता षडंगी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में कंप्यूटर विज्ञान की पढ़ाई करना चाहती हैं। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ स्कूल की प्रिसिपल व शिक्षकों को देना चाहती हैं।

छेंड कालोनी के ई-2 एम-90 निवासी राउरकेला इस्पात संयंत्र कर्मी विमलेंदु षडंगी व चिन्मय स्कूल की शिक्षिका सस्मिता षडंगी की इकलौती बेटी अनुस्थिता परीक्षा के समय हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। छेंड कॉलोनी के आरोहण में कोचिग भी लेती थी। उसे स्कूल की प्रिसिपल शर्मिष्ठा कवि शतपथी के साथ शिक्षक रंजन साहू का भी काफी सहयोग व प्रोत्साहन मिला। उसके माता-पिता ने कभी भी पढ़ाई के लिए दबाव नहीं डाला। वह नीट की परीक्षा में अच्छा रैंक पाने तथा कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर इस क्षेत्र में वह अपना भविष्य संवारना चाह रही है। कहा कि कक्षा में मन लगाकर पढ़ने एवं निरंतर अभ्यास करने से सफलता मिलती है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी