छिनतई गिरोह के दो सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

सुबह-शाम वाक करनेवालों को निशाना बनाकर चेन आदि की छिनतइ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jul 2017 02:46 AM (IST) Updated:Thu, 27 Jul 2017 02:46 AM (IST)
छिनतई गिरोह के दो सदस्य सहित तीन गिरफ्तार
छिनतई गिरोह के दो सदस्य सहित तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, राउरकेला : सुबह-शाम वाक करनेवालों को निशाना बनाकर चेन आदि की छिनतई करने वाले गिरोह के दो शातिर सदस्यों को प्लांट साइट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों की शिनाख्त 27 वर्षीय सोनू उर्फ संतोष राठौर व 21 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। सोनू मालगोदाम बस्ती जबकि सागर गोपबंधुपल्ली का निवासी है। दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सोना खरीदने के आरोप में बसंती कॉलोनी के डीएल-159 निवासी सर्राफा व्यवसायी शैलेश कुमार सा को भी दबोचकर तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया। सोनू के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में आधा दर्जन मामले दर्ज हैं।

अप्रैल-मई में छीनीं पांच चेन : पुलिस के हत्थे चढ़े सोनू व सागर के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। हाल के दिनों में दोनों ने मिलकर कई वारदातों को अंजाम दिया था। इससे राउरकेला पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई थी। दोनों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि 6 अप्रैल 2017 को प्लांट साइट थाना क्षेत्र से 15 ग्राम के सोने की चेन, 2 मई 2017 को 4 मोबाइल व 500 रुपए नगद, 8 अप्रैल 2016 को रघुनाथपल्ली थाना क्षेत्र में एक सोने की चेन, 9 मई 2016 को सोने की चेन, फरवरी 2017 में सेक्टर-19 थाना क्षेत्र से सोने की चेन, 8 अप्रैल 2017 को छेंड थाना क्षेत्र से सोने की चेन छीनी थी। झीरपानी व सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में भी इसी तरह के वारदात को अंजाम दिया था।

मार्निंग व इव¨नग वाक करनेवालों को बनाते थे निशाना : बदमाशों ने पुलिस को बताया कि शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पार्क व सड़क पर मार्निंग तथा इव¨नग वाक करनेवालों को वे निशाना बनाते थे। एक साथी बाइक स्टार्ट किए रहता था। दूसरा छिनतई कर बाइक में बैठ जाता था। इसके बाद फरार हो जाते थे। छिनतई के दौरान बदमाश कोशिश करते थे कि पीड़ित को सड़क पर गिरा दें ताकि उसे उठकर संभलने में वक्त लग जाए।

--------------

दो छिनतईबाज तथा एक खरीददार को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इस गिरोह का एक साथी पहले से जेल में है।

पीके मिश्रा, डीएसपी, राउरकेला पुलिस

chat bot
आपका साथी