मार्बल स्लैब लोड करने में दो मजदूर घायल, एक गंभीर

उदितनगर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग में एक मार्बल दुकान से ट्रक में मार्बल स्लैब लोड करने के दौरान दो मजदूर सिलवेस्टर कांडुलना और इग्निस कांडुलना घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 11:13 PM (IST)
मार्बल स्लैब लोड करने में दो मजदूर घायल, एक गंभीर
मार्बल स्लैब लोड करने में दो मजदूर घायल, एक गंभीर

जागरण संवाददाता, राउरकेला : उदितनगर थाना अंतर्गत मुख्य मार्ग में एक मार्बल दुकान से ट्रक में मार्बल स्लैब लोड करने के दौरान दो मजदूर सिलवेस्टर कांडुलना और इग्निस कांडुलना घायल हो गए। उन्हें राउरकेला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोनों मजदूर ट्रक मे मार्बल स्लैब लोड कर रहे थे तभी चालक ने गाड़ी को आगे बढ़ा दिया जिससे स्लैब मजदूरों पर गिर गया और वे उसके नीचे दब गए। साथी मजदूरों ने दोनों को मार्बल के नीचे से निकालने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना में सिलवेस्टर का बायां पैर टूट गया है।

chat bot
आपका साथी