पत्रकार सुभाष वर्मा को भातृ शोक

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 02:01 AM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 02:01 AM (IST)
पत्रकार सुभाष वर्मा को भातृ शोक

जागरण संवाददाता, राउरकेला : शहर के मालगोदाम एसफसीआइ बस्ती निवासी उमाकांत वर्मा (33 वर्ष) का मंगलवार की रात निधन हो गया। बुधवार को उनकी अंत्येष्टि की गई। वह लंबे समय से किडनी रोग से पीडि़त थे।

दैनिक जागरण के राउरकेला के संवाददाता सुभाष वर्मा के भाई उमाकांत की दोनों किडनी खराबी थी। लगभग आठ वर्षो से उनका डायलिसिस चल रहा था। मंगलवार की दोपहर अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। आनन-फानन में उन्हें राजस्थान सेवा सदन में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान देर रात में उनका निधन हो गया। सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री शारदा नायक के अलावा सामाजिक व राजनीतिक संगठनों से जुड़े गणेश बगडि़या, शुभ पटनायक, मो. खालिद, ब्रजेश महतो, विश्वजीत दे, मुमताज, लव तांती, टी गणेश, पवन महतो, पप्पू सिंह, अनमोल सिंह, सुदर्शन गोयल, सैफी, निहार राय, पप्पू जायसवाल, नरेन्द्र त्रिपाठी, विनय पाठक, वेद प्रकाश तिवारी, राम सिंह, एचएन सिंह, धमर्ेंन्द्र राय, राम निवास अग्रवाल,परमजीत सिंह संधु, ओमला अग्रवाल, प्रमोद शर्मा, संजय सिंह, सुभाष स्वाई, प्रमोद नतुल्य, कृष्णा साहू, प्रवीण गर्ग, अनिल प्रसाद, अरुण सिंह, बुद्धन यादव, वंटी अग्रवाल, विश्वास अग्रवाल, रमेश बल, केदार महंती, उमाशंकर तिवारी, रिंकू सामल, राजू शर्मा, मो. मुमताज, शिव साहू, विद्या मुलचंदानी, मधुसूदन राम, प्रद्युम्न साह, सुभाष साहू आदि ने शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों का ढांढस बंधाया।

chat bot
आपका साथी