कैपिटल अस्पताल से दलाल गिरफ्तार,

कैपिटल अस्पताल से दलाल गिरफ्तार अच्छी सेवा दिलाने के नाम पर मरीजों से लेता था पैसा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Mar 2022 05:09 PM (IST) Updated:Sat, 05 Mar 2022 05:09 PM (IST)
कैपिटल अस्पताल से दलाल गिरफ्तार,
कैपिटल अस्पताल से दलाल गिरफ्तार,

कैपिटल अस्पताल से दलाल गिरफ्तार,

अच्छी सेवा दिलाने के नाम पर मरीजों से लेता था पैसा

जासं, भुवनेश्वर: भुवनेश्वर कैपिटल अस्पताल में मरीजों से ठगी करने के आरोप में एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त का नाम सुमन्त स्वांई है जबकि इसका घर काकटपुर थाना क्षेत्र में है। स्त्री एवं प्रसुति विभाग के कार्यकारी अधिकारियों के आरोप के आधार पर सुमन्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से दो मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। आरोप के मुताबिक अस्पताल को आने वाले मरीजों को बेहतर सेवा दिलाने की लालच दिखाकर सुमन्त उनसे पैसे लेता था। कई बार तो इसने अस्पताल के काम में हस्तक्षेप करने के साथ ही अस्पताल के कर्मचारियों को भी धमकी देता था। दो मार्च को एक गर्भवती महिला को प्रसव कराने के लिए इसने दो हजार रुपया घूस लिया था। इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने छानबीन की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

chat bot
आपका साथी