प्रदीप प्रधान स्मृति क्रिकेट पर सरबहाल का कब्जा

संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर नगरपालिका के खलियाकानी मैदान में द्वितीय प्रदीप प्रधान स्मृति क्रिकेट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 09:19 PM (IST)
प्रदीप प्रधान स्मृति क्रिकेट पर सरबहाल का कब्जा
प्रदीप प्रधान स्मृति क्रिकेट पर सरबहाल का कब्जा

संसू, ब्रजराजनगर : ब्रजराजनगर नगरपालिका के खलियाकानी मैदान में द्वितीय प्रदीप प्रधान स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार शाम को तिलिया एवं सरबहाल के बीच खेला गया। इसमें सरबहाल ने 15 रन से तिलिया को हराकर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। अनिल प्रधान तथा सुनील बिसि की अंपाय¨रग में संपन्न इस प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में राधाकृष्ण विकास परिषद के अध्यक्ष चैतन्य माझी ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता दल को 14 हजार व ट्राफी एवं उपविजेता दल को दस हजार नकद व ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। ह्रदयानंद माझी, भूदेव बिसि, मनोज नायक, राधाकांत प्रधान, पवित्र बिसि, खगेश्वर प्रधान आदि सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल रहे। खिरोद प्रधान ने कार्यक्रम का संचालन किया।

chat bot
आपका साथी