प्लास्टिक मुक्त झारसुगुड़ा को चित्रांकन प्रतियोगिता

नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने अभियान में सहभागिता करते हुए खिदमत कमेटी की ओर टाउन हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jan 2020 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jan 2020 11:41 PM (IST)
प्लास्टिक मुक्त झारसुगुड़ा को चित्रांकन प्रतियोगिता
प्लास्टिक मुक्त झारसुगुड़ा को चित्रांकन प्रतियोगिता

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने अभियान में सहभागिता करते हुए खिदमत कमेटी की ओर टाउन हाईस्कूल में छात्र-छात्राओं के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर प्लास्टिक मुक्त झारसुगुड़ा को लेकर कैनवॉस पर रंग उकेरे। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगरपालिका के निर्वाही अधिकारी रामचंद्र प्रधान ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य हेमंत त्रिपाठी, शिक्षिक सागरिका मिश्रा, मनोज पुजारी सहित खिदमत कमेटी के राजू कुरेशी, मोहम्मद नासिर, एसके कलीम, इमरान खान आदि ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी