कोलाबीरा में 306 लोगों का हुआ टेस्ट, 18 संक्रमित

संसू झारसुगुड़ा जिला के कोलाबीरा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग कि ओर से 306 ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 07:10 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 07:10 PM (IST)
कोलाबीरा में 306 लोगों का हुआ टेस्ट, 18 संक्रमित
कोलाबीरा में 306 लोगों का हुआ टेस्ट, 18 संक्रमित

संसू, झारसुगुड़ा : जिला के कोलाबीरा प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग कि ओर से 306 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इनमें आठ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। प्रखंड अंतर्गत केल्डामाल पंचायत के गुडीगांव में 144 लोगों का रैपिड टेस्ट किया गया। इसमें बुजुर्ग दंपती के साथ उसका 35 वर्षीय पुत्र व 12 वर्षीय नाती संक्रमित मिले हैं। संक्रमित पुत्र झारसुगुड़ा के बेहरामाल में एक प्राइवेट कार्यालय में काम करता है। वहीं झीरलापाली पंचायत में 104 लोगों का टेस्ट किया गया। यहां एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वह वेदांत में एक ठेका कंपनी में काम करता है तथा हर दिन आना-जाना करता है। प्रखंड अंतर्गत पोखरासाले पंचायत में 83 लोगों का टेस्ट किया गया है। वही प्रखंड अंचल के 22 लोगों का स्वाब संग्रह कर टेस्ट के लिए भेजा गया है। सामासिघा गांव में एक युवक जो बिहार से आने के बाद झीरलापाली स्थित कलस्टर स्तरीय अस्थाई स्वास्थ्य निरीक्षण केंद्र में स्वाब परीक्षण के लिए ले जाया गया था। जहां उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। दूसरी ओर झारखंड से 15 लोग जो पत्थरापाली चौक के पास स्थित गैस रीफिलिग प्लांट में काम करने आए थे। उनको पेट्रोल पंप के एक घर में क्वारंटाइन किया गया था। इन सभी का स्वाब परीक्षण किया गया जिनमें दो लोग संक्रमित मिले।

chat bot
आपका साथी