झारसुगुड़ा में दिया गया भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य

सूर्य उपासना के पर्व छठ पर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के लिए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Oct 2017 06:34 PM (IST) Updated:Fri, 27 Oct 2017 06:34 PM (IST)
झारसुगुड़ा में दिया गया भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य
झारसुगुड़ा में दिया गया भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : सूर्य उपासना के पर्व छठ पर भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के बाद चार दिवसीय पर्व का समापन हुआ।

शहर के करोड़ीमाल तालाब, के साथ तलपटिया तालाब, चौकीपाड़ा स्थित तेली तालाब में सबसे अधिक भीड़ देखी गई। नहाय खाय, खरना के बाद गुरुवार को छठ व्रत किया गया। निर्जला उपवास करने वाली व्रतियों के साथ श्रद्धालु शाम को घाटों पर जाकर अ‌र्घ्य दिया। सुबह चार बजे से ही घाटों पर पहुंचने लगे। स्नान के बाद दूध का अ‌र्घ्य दिया एवं पूजा अर्चना की। प्रसाद सेवन कर व्रत तोड़ा।

chat bot
आपका साथी