एकता महिला मंडल ने महिलाओं को किया जागरूक

एमसीएल, ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि शर्मा के नेतृत्व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jun 2018 09:38 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jun 2018 09:38 PM (IST)
एकता महिला मंडल ने महिलाओं को किया जागरूक
एकता महिला मंडल ने महिलाओं को किया जागरूक

संसू, ब्रजराजनगर : एमसीएल, ईब घाटी क्षेत्र की एकता महिला मंडल की अध्यक्ष रश्मि शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को सदस्यों ने ¨चगरीगुड़ा गांव पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। संजीवनी कार्यक्रम के तहत मंडल की डोली मिश्र, बीना गुप्ता, पुष्पा पांडे, तनुजा शर्मा, संध्या पांडे, मीरा ¨सह, प्रियंका चौधरी, उषा साव, मंजू कुमार, डा. संध्या ¨सह एवं डॉ. संगीता अग्रवाल आदि ने गांव में घर घर जाकर महिलाओं को साफ पानी पीने, हाथ-पैर धोकर खाना खाने, आसपास सफाई रखने प्रति जागरूक करते हुए उनके बीच सेनेटरी नैपकिन सहित कुएं में डालने के लिए फिटकरी का वितरण किया गया। बरसात में होनेवाली संक्रामक बीमारियों के बारे में भी मंडल की पदाधिकारियों ने विस्तार से बताया।

chat bot
आपका साथी