झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर व रायपुर के लिए विमान सेवा एक जून से

वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट झारसुगुड़ा से दिल्ली कोलकाता तथा हैदराबाद के लिए विगत 31 मार्च से शुरू विमान सेवा पश्चिम ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए वरदान साबित हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 May 2019 09:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 May 2019 06:37 AM (IST)
झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर व रायपुर के लिए विमान सेवा एक जून से
झारसुगुड़ा से भुवनेश्वर व रायपुर के लिए विमान सेवा एक जून से

संसू, झारसुगुड़ा : वीर सुरेंद्र साय एयरपोर्ट, झारसुगुड़ा से दिल्ली, कोलकाता तथा हैदराबाद के लिए विगत 31 मार्च से शुरू विमान सेवा पश्चिम ओडिशा सहित छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए वरदान साबित हो रही है। इन सेवाओं के बाद अंचलवासियों द्वारा भुवनेश्वर एवं रायपुर के लिए इन सेवाओं के शुरू होने का इंतजार किया जा रहा था। अब उनके इंतजार की घड़ियां समाप्त हो गई हैं। आगामी 1 जून से उन्हें इस रूट पर भी विमान सेवा उपलब्ध होने जा रही है। एयरपोर्ट के निदेशक सुदेश कुमार चौहान के अनुसार, एयर इंडिया की सहयोगी संस्था एलाइंस एयर द्वारा आगामी एक जून से यह सेवा शुरू होगी। संस्था द्वारा काउंटर खोलने समेत अन्य व्यवस्था एयरपोर्ट पर कर दी गई है। इन दोनों स्थानों के लिए अब 7 से 10 घंटे की बजाए मात्र एक घंटे में लोगों की यात्रा पूरी हो जाएगी। सरकारी एवं कॉर्पोरेट जगत के अधिकारियों को इस सेवा का विशेष फायदा होगा। चौहान ने बताया कि इन दोनों स्थानों की यात्रा कर लिए 1800 से दो हजार रुपये तक खर्च आएगा। समय सारिणी की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 72 यात्रियों की क्षमता वाला यह विमान प्रतिदिन भुवनेश्वर से सुबह 9:25 मिनट पर उड़ान भरेगा जो 10: 30 बजे झारसुगुड़ा पहुंचेगा। फिर 10: 55 बजे झारसुगुड़ा से उड़ान भरेगा जो दोपहर 12 बजे भुवनेश्वर पहुंचेगा। इसी तरह शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर से उड़कर 5: 05 बजे विमान झारसुगुड़ा पहुंचेगा। जो उसी शाम को 5: 30 बजे झारसुगुड़ा से उड़कर शाम को 6 बजकर 35 मिनट पर उसके रायपुर पहुंचने की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी