ईद पर कटक में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

भाईचारे का पर्व ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए डीसीपी संजीव अरोरा क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 02:45 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 02:45 AM (IST)
ईद पर कटक में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
ईद पर कटक में रहेंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कटक : भाईचारे का पर्व ईद शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए डीसीपी संजीव अरोरा की अध्यक्षता में कमिश्नरेट पुलिस ने मंगलवार को लोगों संग बैठक की। इसमें मुस्लिम बस्तियों व मुहल्लों के मुखिया, मस्जिद कमेटी के मुखिया, विभिन्न थाना के अधिकारी व जोन के एसीपी शामिल थे। बैठक में विभिन्न कमेटियों के पदाधिकारी व मुहल्ले के मुखियाओं ने ईद के अवसर पर पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम पर जोर देते हुए शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न करने के लिए कई सुझाव दिए। साथ ही पुलिस को आश्वस्त किया कि उनकी ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी पूरा सहयोग रहेगा। पुलिस की ओर से लोगों को आश्वस्त किया गया कि ईद के दौरान 16 प्लाटून फोर्स समेत 100 पुलिस अधिकारी शहर में तैनात रहेंगे। कहा गया कि यहां सब लोग मिलजुलकर ईद मनाते रहे हैं। इस साल भी उसी माहौल में कमिश्नरेट पुलिस को ईद मनाने की उम्मीद है। 26 या 27 जून को ईद मनायी जा सकी है। इन दिनों मुस्लिम समुदाय के लोग पाक रमजान महीने का पालन करते हुए नमाज अदा कर रहे हैं। बैठक में अतिरिक्त डीसीपी मायाधर सेठी, गुप्त महाकुड भी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी