सीएए नागरिकता लेने का नहीं देने का है कानून : धर्मेद्र प्रधान

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा की ओर से सोमवार को नगर में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jan 2020 11:52 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jan 2020 06:18 AM (IST)
सीएए नागरिकता लेने का नहीं देने का है कानून : धर्मेद्र प्रधान
सीएए नागरिकता लेने का नहीं देने का है कानून : धर्मेद्र प्रधान

जागरण संवाददाता, कटक : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में भाजपा की ओर से सोमवार को नगर में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। कटक कॉलेज चौक से निकली इस जागरूकता रैली को केंद्रीय पेट्रोलियम व इस्पात मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने रवाना किया। हाथ में तिरंगा लेकर हजारों की संख्या में लोग इस रैली में शामिल हुए। कॉलेज चौक से निकलकर बादामबाड़ी होते हुए खाननगर तक गई इस रैली के दौरान नागरिकता कानून क्या है, इससे भारतीय मुस्लिमों को किस प्रकार से कोई नुकसान नहीं होने वाला है, इस संदर्भ में पार्टी की ओर से लिपलेट लोगों के बीच में बांटा गया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि सीएए नागरिकता लेने के लिए नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। महात्मा गांधी से लेकर इंदिरा गांधी, राजीव गांधी तथा मनमोहन सिंह जो चाह रहे थे उसे ही प्रधानमंत्री ने पूरा करके दिखाया है। शरणार्थियों को नागरिकता देने से पाकिस्तान एवं आइएसआइ को तो तकलीफ हो रही है, इससे कांग्रेस को भी कष्ट हो रहा है। रैली में शामिल मुस्लिम संप्रदाय के लोगों ने भी नागरिकता संशोधन कानून के बारे में लोगों को अवगत कराते नजर आए।

chat bot
आपका साथी