सुंदरगढ़ विधायक योगेश ¨सह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

सुंदरगढ़ के विधायक तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश ¨सह ने श

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 11:40 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 11:40 PM (IST)
सुंदरगढ़ विधायक योगेश ¨सह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
सुंदरगढ़ विधायक योगेश ¨सह ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : सुंदरगढ़ के विधायक तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता योगेश ¨सह ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के पास भेजा है। वह बहुत जल्द विधायक पद से भी इस्तीफा दे देंगे।

इससे पूर्व गुरुवार को दल विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के आवाहक अनंत सेठी ने इस संबंध में जानकारी दी थी कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का अनुमोदन मिलने के बाद ही योगेश सिंह को पार्टी से निलंबित किया गया है। वह बार बार पार्टी विरोधी टिप्पणी कर रहे थे। एक दिन पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। जवाब देने के लिए उन्हें 24 घंटे का समय दिया गया था। निर्धारित समय के अंदर कोई जवाब न मिलने पर उन्हें पार्टी से निलंबित किया गया है।

विधायक योगेश ¨सह ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की सराहना करते हुए कहा था मैं अपने चुनाव क्षेत्र के लिए जब भी जो भी मांग करता हूं राज्य सरकार की तरफ से उसे पूरा किया जाता है। व्यक्तिगत हिसाब से मैं नवीन पटनायक को बहुत पसंद करता हूं। वह एक विशेषज्ञ राजनीतिज्ञ और दक्ष प्रशासक हैं। यही कारण है कि वह 18 साल से शासन कर रहे हैं और लोग उन्हें पसंद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के ओडिशा दौरे के दौरान अनुपस्थित रहने की भी बात कही थी। इसके बाद कांग्रेस पार्टी से उन्हें निलंबित कर दिया गया था। इसके एक दिन बाद विधायक योगेश ¨सह ने कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दे दिया।

राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि योगेश सिंह भी बीजद में शामिल होंगे। झारसुगुड़ा के विधायक तथा दो दिन पहले कांग्रेस छोड़ने वाले नव दास के साथ उनका अच्छा संपर्क है। ऐसे में आगामी 24 जनवरी नव दास बीजद में शामिल होने की चर्चा हो रही है।

chat bot
आपका साथी