आदिवासी समुदाय के लिए गौरव बनी संयुक्ता, अमेरिका में अध्ययन के लिए चुनी गयी

आदिवासी छात्रा संयुक्ता सिंह को को विस हाईस्कूल में उच्च अध्ययन के लिए चुना गया है। वह कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (कीस) की छात्रा थी।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Sat, 08 Jun 2019 11:06 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jun 2019 11:06 AM (IST)
आदिवासी समुदाय के लिए गौरव बनी संयुक्ता, अमेरिका में अध्ययन के लिए चुनी गयी
आदिवासी समुदाय के लिए गौरव बनी संयुक्ता, अमेरिका में अध्ययन के लिए चुनी गयी

भुवनेश्वर, जेएनएन। कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (कीस) की आदिवासी छात्रा संयुक्ता सिंह को अगले शैक्षणिक सत्र के लिए अमेरिका के टेक्सास के विस हाईस्कूल में अध्ययन के लिए चुना गया है। एएफएस इंटरकल्चरल प्रोग्राम्स द्वारा होस्ट किए गए कैनेडी लुगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी प्रोग्राम के लिए अर्हता प्राप्त करने के बाद उन्हें एक सीट की पेशकश की गई थी। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार प्रक्रिया से गुजरने के बाद संयुक्ता को विस हाईस्कूल में उच्च अध्ययन के लिए चुना गया है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्ता ने इस साल एचएससी परीक्षा में 80 फीसद अंक हासिल किये है। संयुक्ता बालासोर जिले के रेमुणा ब्लॉक के नुआपढ़ी गांव के एक गरीब भूमिज आदिवासी परिवार से है। उसके पिता नहीं हैं और मां दैनिक श्रम के रूप में काम कर परिवार का पालन पोषण करती है। संयुक्ता अमेरिकी सरकार से पूरी छात्रवृत्ति के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करेगी। 2011 में कीस में मानक 3 में शामिल हो गई। 

संयुक्ता की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए, कीट-कीस के संस्थापक डॉ. अच्यूत सामंत ने कहा कि संस्थान ने अपने कई छात्रों, जिनमें से अधिकांश अनाथ आदिवासी बच्चों की मदद की है। संयुक्ता की सफलता साबित करती है कि उचित समर्थन के साथ भी गरीब और वंचित छात्र दुनिया भर में यात्रा कर सकते हैं और अपने सपनों का पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अब संयुक्ता कीस और पूरे आदिवासी समुदाय के लिए गौरव बन गई है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी