Odisha Assembly: नरसिंह मिश्र ने सरकार को घेरा कहा, प्रदेश में चल रहा है जंगलराज

Odisha Assembly Session वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह मिश्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ओडिशा में जंगलराज चल रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 02:50 PM (IST) Updated:Mon, 17 Feb 2020 02:50 PM (IST)
Odisha Assembly:  नरसिंह मिश्र ने सरकार को घेरा कहा, प्रदेश में चल रहा है जंगलराज
Odisha Assembly: नरसिंह मिश्र ने सरकार को घेरा कहा, प्रदेश में चल रहा है जंगलराज

भुवनेश्वर, जेएनएन। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरसिंह मिश्र ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है कि राज्य में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। विधायक मंत्रियों के घर से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। ऐसे में आम नागरिकों की सुरक्षा को लेकर प्रश्न उठना लाजिमी है। 

 शून्यकाल के दौरान मिश्र ने कानून व्यवस्था पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज चल रहा है। चोर लुटेरे गुंडे इस तरह से बेलगाम हो गये हैं कि विधायक पुलिस अधिकारियों के घरों में चोरियां कर रहे हैं। दिन  दहाड़े राजनैतिक विरोधियों को, पत्रकारों को मारा पीटा जाता है। ऐसे में आम नागरिक अपने को सुरक्षित नहीं मान रहा है। बांकी के डबलमर्डर का मुद्दा उठाते हुए मिश्र ने कहा कि राजनैतिक विरोध को लेकर हत्या कर देना आम बात हो गई है। बांकी के नुआगांव में महिला सरपंच के पति भगवान स्वांई की हत्या कर दी गई। वे एक निष्ठावान कांग्रेस कर्मी थे। 

गौरतलब है कि शनिवार को सरपंच के पति भगवान स्वांई एवं पत्रकार आदित्य कुमार सिंह पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला किया गया था। दोनों को इलाज के लिए कटक के मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया था। गंभीर हालात में घायल सरपंच के पति ने जो आरोप लगाया है वह शासक दल के कर्मियों की ओर इशारा करता है। इस घटना में 15 से 20 लोगों की संपृक्ति होने की बात से साफ हो जाता है कि एक सोची समझी रणनीति के तहत सरपंच के पति और पत्रकार पर हमला किया गया था।

chat bot
आपका साथी