लोकसेवा मार्ग के नाम से अब जाना जाएगा सचिवालय मार्ग

राजधानी भुवनेश्वर के सबसे प्रमुख मार्ग के नाम को सरकार ने बदल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 06:20 AM (IST)
लोकसेवा मार्ग के नाम से अब जाना जाएगा सचिवालय मार्ग
लोकसेवा मार्ग के नाम से अब जाना जाएगा सचिवालय मार्ग

संसू, भुवनेश्वर: राज्य की राजधानी भुवनेश्वर के सबसे प्रमुख मार्ग के नाम को सरकार ने बदल दिया है। सचिवालय मार्ग के नाम से जाने जाने वाले एजी चौक से आचार्य विहार चौक मार्ग का नाम लोकसेवा मार्ग रख दिया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्य सचिवालय का नाम लोकसेवा भवन होने के बाद अब इस मार्ग के नाम को भी सरकार ने बदलते हुए लोकसेवा मार्ग के नाम से नामित कर दिया है। इसे लेकर शनिवार शाम को सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से विज्ञप्ति के जरिए जानकारी दी गई है। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि सचिवालय मार्ग का नाम अब लोकसेवा मार्ग कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी