केरल गए ओरमास दल के सदस्य सुरक्षित

ओरमास के जरिए सरस मेला में अपने उत्पाद के साथ केरल गया ओड़िया दल सुरक्षित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Aug 2018 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 21 Aug 2018 04:14 PM (IST)
केरल गए ओरमास दल के सदस्य सुरक्षित
केरल गए ओरमास दल के सदस्य सुरक्षित

संसू, भुवनेश्वर: ओरमास के जरिए सरस मेला में अपने उत्पाद के साथ केरल गया ओड़िया दल सुरक्षित है। यह जानकारी सरकार की ओर से दी गई है। बताया गया है कि ओरमास के सहयोग में 11 स्वयं सहायता समूह के 21 लोग केरल के कोच्चि जिले में आयोजित सरस मेला में भाग लेने गए हुए हैं। इन में 16 पुरुष एवं 5 महिला सदस्य हैं, ये सभी त्रिवेंद्रम के एक स्कूल में सुरक्षित हैं और इन्हें जल्द ही ओडिशा वापस लाया जाएगा। सरकार की ओर से कहा गया है कि अगर किसी व्यापारी को बीमा से पैसा नहीं मिलता तो उन्हें राज्य सरकार की ओर से सहायता प्रदान की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि केरल में भीषण बाढ़ के कारण त्राहिमाम मचा हुआ है। ओडिशा से गए स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इधर, केरल में फंसे लोगों को लेकर एक स्वतंत्र ट्रेन कोच्चिवेली से रवाना की गई है। इस ट्रेन में ओडिशा व आंध्र प्रदेश के सैकड़ों लोग हैं। इसके अलावा 2 स्वतंत्र ट्रेन हावड़ा के लिए भी रवाना की गई है।

chat bot
आपका साथी