Odisha Train Tragedy: भावुक हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रूंधे गले से बोले- जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई

Odisha Train Tragedy मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी ने रूंधे गले से कहा कि जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई है। गौरतलब है कि आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 05 Jun 2023 06:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Jun 2023 06:00 AM (IST)
Odisha Train Tragedy: भावुक हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रूंधे गले से बोले- जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई
Odisha Train Tragedy: भावुक हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव।

ओडिशा, एजेंसीः ओडिशा के बालेश्वर में दर्दनाक हादसे को हुए 45 घंटे से ज्यादा गुजर चुका है। रविवार रात मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भावुक हो गए। उन्होंने कहा- 'हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।'

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रूंधे गले से कहा-

हमारा दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि जो खो गए हैं, जल्द से जल्द उनके परिवार के लोग उनके पास पहुंचे। ये हमारा दायित्व है, हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ।

#WATCH | Balasore,Odisha:..."Our goal is to make sure missing persons' family members can find them as soon as possible...our responsibility is not over yet": Union Railway Minister Ashwini Vaishnaw gets emotional as he speaks about the #OdishaTrainAccident pic.twitter.com/bKNnLmdTlC

— ANI (@ANI) June 4, 2023

इस दर्दनाक हादसे में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है, रेलवे ने दशकों में सबसे घातक रेल दुर्घटना में से एक की CBI जांच की सिफारिश की है।

chat bot
आपका साथी