राष्ट्रपति ने की देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने रविवार को सुबह अपनी पत्नी सविता को¨व

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Mar 2018 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 18 Mar 2018 05:09 PM (IST)
राष्ट्रपति ने की देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
राष्ट्रपति ने की देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर

राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने रविवार को सुबह अपनी पत्नी सविता को¨वद के साथ पुरी स्थित श्रीमंदिर में महाप्रभु श्रीजगन्नाथ का दर्शन किया और पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। बाद में उन्होंने कहा कि ओडिशा संस्कृति संपन्न राज्य है। महाप्रभु का दर्शन करने का आज मौका मिला। मैंने महाप्रभु से देशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर राष्ट्रपति के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, गजपति महाराज दिव्य¨सहदेव, श्रीमंदिर के मुख्य प्रशासक पीके जेना, राष्ट्रपति के पंडा कृष्णचंद्र गोच्छिकार एवं अन्य सेवायत उपस्थित थे। इनके अलावा राज्य के मंत्री सह पुरी के विधायक महेश्वर महांती भी वहां पर मौजूद थे पर वह श्रीमंदिर के अंदर नहीं गए। श्रीमंदिर के रिकार्ड से पता चला है कि राष्ट्रपति को¨वद के पिता भी श्रीमंदिर आ चुके हैं। इस अवसर पर श्रीमंदिर प्रशासन की तरफ से राष्ट्रपति को प्रसाद एवं चतुर्धामूíत का एक पटचित्र उपहार स्वरूप दिया गया। इस मौके पर विधायक महेश्वर महांती ने राष्ट्रपति से मिलकर पुरी में एएसआइ का एक स्थाई कार्यालय खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हो जाएगा तो श्रीमंदिर का रखरखाव आसान हो जाएगा। राष्ट्रपति ने महांती की इस मांग पर विचार करने आश्वासन दिया है।

पुरी के राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के प्रयासों को सराहा :

महाप्रभु का दर्शन करने के बाद राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के शतवाíषकी समारोह में भाग लेते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को संस्कृत भाषा ने ही आज भी सहेज कर रखा है। संस्कृत जैसी प्राचीन भारतीय भाषाओं में सदैव प्रासंगिकता और प्रासंगिक रहने वाले ज्ञान विज्ञान तथा दर्शन को सुरक्षित रखने तथा उसे बदलते युग के साथ आगे बढ़ाने की क्षमता है। जो न सिर्फ हमारे समाज के लिए बल्कि पूरे विश्व के लिए लाभदायक है। एशिया, यूरोप और अमेरिका के अनेक विश्वविद्यालयों के संस्कृति विभागों में अध्ययन व अनुसंधान हो रहे हैं। भारत और विदेश के संस्थानों में विज्ञान और संस्कृति की संपदा को संस्कृति भाषा के जरिए बचाने और बढ़ाने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के प्रयासों की सराहना की। इस संस्थान में कंप्यूटर के प्रयोग को भी सराहा। उन्होंने शताब्दी महोत्सव के अवसर पर पिछले 100 वर्षो में निíमत अपनी स्वस्थ परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री सदाशिव परिषद संस्कृति भाषा के संवर्धन और भाषा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहने की कामना की। इस अवसर ओडिशा के राज्यपाल डा. एससी जमीर, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान, जुएल ओराम व पुरी के गजपति महाराज दिव्य¨सहदेव प्रमुख उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी