नेपाल की राष्ट्रपति ने लिया महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने शुक्रवार को सुबह श्रीक्षे˜

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Apr 2017 02:46 AM (IST) Updated:Sat, 22 Apr 2017 02:46 AM (IST)
नेपाल की राष्ट्रपति ने लिया महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद
नेपाल की राष्ट्रपति ने लिया महाप्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर नेपाल की राष्ट्रपति विद्यादेवी भंडारी ने शुक्रवार को सुबह श्रीक्षेत्र धाम पुरी में महाप्रभु श्री जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने ओडिशा के आतिथ्य भाव की जमकर सराहना की। श्रीमंदिर में कस्तूरी की कमी के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी आपूíत के लिए मैं नेपाल सरकार के साथ चर्चा करूंगी। उनके पुरी आगमन के चलते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। श्रीमंदिर में उनके कार्यक्रम को देखते हुए कुछ समय तक सार्वजनिक रूप से दर्शन का काम रोक दिया गया था। पुरी में महाप्रभु का दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति भंडारी विश्व प्रसिद्ध कोणार्क मंदिर देखने के लिए रवाना हो गई।

नेपाल की राष्ट्रपति गुरुवार को अपराह्न अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंची। भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर राज्य के वित्तमंत्री प्रदीप अमात, गृह सचिव असीत त्रिपाठी एवं पुलिस डीजी केवि ¨सह ने उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने के कुछ देर बाद उन्होंने मिशन शक्ति भवन में नारी सशक्तीकरण पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि महिलाओं में समानता का भाव होना ही चाहिए। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित एक प्रदर्शनी देखा और उसके संदर्भ में जानकारी ली। इसके बाद राष्ट्रपति कड़ी सुरक्षा के बीच ¨लगराज मंदिर पहुंची जहां पर उन्होंने भगवान ¨लगराज का दर्शन किया और गणेश मंदिर, पार्वती मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ मंदिर परिक्रमा की। ¨लगराज मंदिर प्रबंधन की ओर से राष्ट्रपति को महाप्रभु ¨लगराज के दामोदर वेश का एक चित्र भेंट किया गया। इसके बाद वह राजभवन में आयोजित रात्रि भोज में शामिल हुई और रात्रि विश्राम किया।

chat bot
आपका साथी