Odisha Weather : ओडिशा में और झुलसाएगी गर्मी, 4-6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

Odisha Weather Update भीषण गर्मी के चपेट में ओडिशा को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी का अलर्ट फिर जारी किया है। चेतावनी जारी कर कहा कि अगले पांच दिनों में तापमान में 4 से 6 डिग्री तक बढोत्तरी होगा। एक दो इलाकों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। 27 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

By Sheshnath Rai Edited By: Shashank Shekhar Publish:Wed, 24 Apr 2024 05:18 PM (IST) Updated:Wed, 24 Apr 2024 05:18 PM (IST)
Odisha Weather : ओडिशा में और झुलसाएगी गर्मी, 4-6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Odisha Weather : ओडिशा में और झुलसाएगी गर्मी, 4-6 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान; 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

HighLights

  • 27 अप्रैल को बारीपदा-बौद्ध शहर में 44 डिग्री तापमान रहने की संभावना
  • ओडिशा के 19 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, सतर्क रहने की सलाह

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। Odisha Weather ओडिशा पहले ही भीषण गर्मी के चपेट में हैं। हालांकि, मौसम विभाग की माने तो अभी भीषण गर्मी का दौर आना बाकी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले पांच दिनों में तापमान में 4 से 6 डिसे बढ़ेगा। ग्रीष्म प्रवाह का प्रचंड रूप जारी रहेगा। एक दो जगहों पर तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। 27 अप्रैल को बारीपदा, बौद्ध शहर में 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की संभावना है।

भुवनेश्वर, झारसुगुड़ा, मलकानगिरी, बलांगीर, टिटिलागड़ नुआपड़ा, भवानीपटना, पारलाखेमुंडी में तापमान 43 डिग्री के ऊपर रहेगा। सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, बरगढ़, संबलपुर, केंदुझर, मयूरभंज, अनुगुल, ढेंकानाल, कटक, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, नुआपाड़ा, बलांगीर, सोनपुर, बौद्ध और खुर्दा जिलों के लिए 26 और 27 मई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

नुआपाड़ा, गजपति जिलों में लू चलने की संभावना

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने जिला कलेक्टरों को स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। 25 अप्रैल को भी राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। तटीय जिलों सहित नुआपाड़ा, गजपति जिलों में लू चलने की संभावना है।

पश्चिमी और आंतरिक ओडिशा के एक या दो स्थानों पर कालबैसाखी के प्रभाव से वर्षा हो सकती है। हालांकि, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि इसका राज्य के मौसम पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ये भी पढ़ें- 

Special Trains: वेटिंग का झंझट खत्म, मिलेगी कन्फर्म सीट! रेलवे मई और जून में चलाएगा 22 ट्रेनें, फटाफट देखें लिस्ट

Weather Update Today: दिल्ली में बारिश... यूपी, बिहार, ओडिशा व झारखंड में 'हीटवेव' की चेतावनी; IMD का लेटेस्ट अपडेट

chat bot
आपका साथी