पुलिस माओवादी मुठभेड़: 5 माओवादी ढ़ेर, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद

मलकानगिरी के कालीमेडा सुरक्षा बलों और नक्सलियों की मुठभेड़, पांच नक्सलियों की मौत।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 10:25 AM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 10:25 AM (IST)
पुलिस माओवादी मुठभेड़: 5 माओवादी ढ़ेर, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद
पुलिस माओवादी मुठभेड़: 5 माओवादी ढ़ेर, भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद

भुवनेश्वर, जेएनएन। मालकानगिरी जिला के कालीमेला थाना अन्तर्गत पपुलुरू स्थित वेजिंगवाड़ा जंगल में सोमवार को पुलिस सर्च आपरेशन के दौरान हुई मुठभेड़ में 5 माओवादी ढ़ेर हो गए हैं। मरने वाले माओवादियों में एक महिला कैडर के होने की भी बात पता चली है। माओवादियों का परिचय नहीं मिल पाया मगर सभी कैडर माओवादी हैं और सभी कालीमेलादलम संगठन से हैं। इन माओवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। एसओजी जवानों माओवादियों के शिवर को ध्वस्त कर दिया है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी। एडीजी (आपरेशन) आर.पी.कोचे ने कहा है कि माओवादियों के पास से 2 इंसास, एक एसएलआर, एक थ्री नाट थ्री बंदूक, के साथ एक हैंड ग्रेनेड भी जब्त किया गया है। वर्तमान आपरेशन चल रहा है। 

पुलिस डीजी आर.पी. शर्मा ने कहा है कि पिछले तीन साल का यह सबसे बड़ा आपरेशन है। यह हमारी लिए बहुत बड़ी सफलता है। ओडि़शा से सम्पूर्ण नक्सलवाद समाप्त कर दिया जाएगा। माओवादियों के खिलाफ हम अपने आपरेशन को और तेज करेंगे। मालकानगिरी एसपी के नेतृत्व में यह आपरेशन किया गया था। 

पुलिस डीजी ने कहा है कि वेंजिगवाड़ा जंगल में माओवादियों के होने की हमें रविवार को ही विश्वसनीय सूत्रों से खबर मिली थी। इसके बाद स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) के साथ आपरेशन की रणनीति तैयार की गई। रणनीति के तहत आपरेशन शुरू हुआ और आज हमें इतनी बड़ी सफलता मिली है। माओवादी भय का माहौल बनाना चाहते थे। इस आपरेशन के बाद लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़ेगा और माओवादी कैंप में भय का माहौल पैदा होगा। फिलहाल 5 माओवादियों के शव बरामद हो गए हैं। 

 गौरतलब है कि रविवार को कालीमेलादलम के माओनेता रणदेव सुधापंडा जंगल में कैंप कर बैठक करने की सूचना मालकानगिरी एसपी जगमोहन मीना को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर एसपी श्री मीना ने 2 टीम में 60 एसओजी जवान एवं अन्य फोर्स के साथ जंगल में कांबिंग आपरेशन शुरू किया। वेजिंगवाड़ा जंगल के पास पुलिस एवं माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 5 माओवादी मारे गए हैं और भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार बरामद हुआ है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माओ नेता रणदेव के वहां से फरार हो जाने की सूचना मिली है। 

यहां उल्लेखनीय है कि गंजाम जिला के भंजनगर से 18 किमी. दूर ददरालुंडा के पास पिछले शनिवार को सीपीआइ माओवादियों का जिला के दो विधायकों को जान से मार देने का एक धमकी भरा पोस्टर मिला था। इसके बाद से ही राज्य में सतर्कता बढ़ा दी गई थी। आज पुलिस की इतनी बड़ी सफलता माओवादी संगठनों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।

chat bot
आपका साथी