'आदर्श मुख्यमंत्री' सम्मान से नवाजे गए नवीन पटनायक

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 'आदर्श मुख्यमंत्री' के रूप में सम्मानित किए गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 21 Jan 2018 12:46 PM (IST) Updated:Sun, 21 Jan 2018 04:45 PM (IST)
'आदर्श मुख्यमंत्री' सम्मान से नवाजे गए नवीन पटनायक
'आदर्श मुख्यमंत्री' सम्मान से नवाजे गए नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक आज महाराष्ट्र के पुणे में 'आदर्श मुख्यमंत्री' पुरस्कार से नवाजे गए।

जानकारी के मुताबिक, बीते साल 'श्रेष्ठ प्रशासक' का सम्मान हासिल करने वाले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 'आदर्श मुख्यमंत्री' के रूप में सम्मानित किए गए। एमआइटी व‌र्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ओर से महाराष्ट्र के पुणे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सम्मानित किया गया।

देश की पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रतिभा पाटिल ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को यह पुरस्कार प्रदान किया। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 22 को जब वह पुणे से सम्मान ग्रहण कर लौटेंगे तो उनका भव्य अभिनंदन राजधानी भुवनेश्वर में किया जाएगा।

ओडिशा की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी