मानवता हुई शर्मसार : प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिल प्रेमिका का किया दुष्कर्म

ओडिशा में एक प्रेमी ने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर अपनी ही प्रेमिका का दुष्‍कर्म कर मानवता को शर्मसार किया है।

By BabitaEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 02:57 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 02:57 PM (IST)
मानवता हुई शर्मसार : प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिल प्रेमिका का किया दुष्कर्म
मानवता हुई शर्मसार : प्रेमी ने अपने दोस्तों संग मिल प्रेमिका का किया दुष्कर्म
भुवनेश्वर, जेएनएन। अनुगुल जिला के पाललहड़ा ब्लाक इलाके से मानवता को शर्मसार करने की एक घटना शनिवार को सामने आयी है। खबर के मुताबिक जिस लड़की से प्रेमी, प्रेम करता था, उसी लड़की से अपने दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। अभियुक्त प्रेमी युवक का नाम कालिया महाकुल है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 30 अक्टूबर की रात को कालिया की प्रेमिका शौच करने के लिए बाहर आयी थी। इसी समय पहले से छिपकर रहने वाला कालिया एवं उसके साथी उसे पकड़ कर जंगल में लेकर चले गए और उसके साथ दुष्कर्म किए। युवती द्वारा इस संदर्भ में पाललहड़ा थाना में शिकायत करने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस ने कालिया को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है। युवती का डाक्टरी मुआयना किया गया है। पुलिस का कहना है कि उसके अन्य साथियों को जल्द ही दबोच लिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी