कोरापुट में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने तोड़ा पार्टी से नाता

पुराने नेताओं को अनदेखी कर जिन्हें कोई जानता नहीं है, उन्हें दायित्व दिया जा रहा है।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 23 Apr 2018 10:39 AM (IST) Updated:Mon, 23 Apr 2018 10:41 AM (IST)
कोरापुट में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने तोड़ा पार्टी से नाता
कोरापुट में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने तोड़ा पार्टी से नाता
style="text-align: justify;">भुवनेश्वर, जेएनएन। कांग्रेस हाईकमान की ओर से ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) अध्यक्ष निरंजन पटनायक को बनाए जाने के बाद भी पार्टी में पलायन सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटनायक के पीसीसी अध्यक्ष का पदभार संभालने के एक दिन बाद ही कोरापुट जिला के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शिव प्रसाद पटनायक ने समर्थकों के साथ पार्टी से नाता तोड़ दिया है।

रविवार को मीडिया के समक्ष इसकी घोषणा करते हुए शिव ने कहा कि कांग्रेस ने ब्रितानिया हुकूमत से हमें आजादी दिलायी थी, यह सही है, मगर वर्तमान समय में कांग्रेस खुद अंग्रेजों के रास्ते को अपना लिया है। पार्टी में इस समय फूट डालो और राज करो की नीति चल रही है। पुराने नेताओं को अनदेखी कर जिन्हें कोई जानता नहीं है, उन्हें दायित्व दिया जा रहा है। निरंजन के पार्टी  का पदभार संभालते ही यह निर्णय क्यों लिया सवाल पर शिव ने कहा कि निरंजन अच्छे एव दूरदर्शी संगठक हैं। 

chat bot
आपका साथी