ओड़िशा में वर्ष 2020 में माओवादी मुक्त हुए हैं पांच जिले, 21 माओवादियों ने किया है आत्म समर्पण

ओडिशा में वर्ष 2020 में कानून व्यवस्था की स्थिति भी अन्य साल की तुलना में शांतिपूर्ण रही है। पांच जिले माओवादी मुक्त हुए हैं जबिक 21 माओवादियों ने आत्म समर्पण किया है। गांजा एवं ब्राउन शुगर जब्त करने में प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है।

By Babita KashyapEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 02:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 02:29 PM (IST)
ओड़िशा में वर्ष 2020 में माओवादी मुक्त हुए हैं पांच जिले, 21 माओवादियों ने किया है आत्म समर्पण
ओड़िशा में वर्ष 2020 में 5 जिले माओवादी मुक्त हुए हैं

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओड़िशा में वर्ष 2020 में 5 जिले माओवादी मुक्त हुए हैं जबिक 21 माओवादियों ने आत्म समर्पण किया है। इसके साथ ही वर्ष 2020 में प्रदेश कानून व्यवस्था की स्थिति भी अन्य साल की तुलना में शांतिपूर्ण रही है। किसी भी प्रकार की छात्र अशांति नहीं हुई है। वर्ष 2020 में दायर किए गए 514 डकैती मामले में से 254 मामले में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल किया है। यह जानकारी सरकार की तरफ से शुक्रवार को जारी किए गए श्वेतपत्र से मिली है।

 मिली जानकारी के मुताबिक 12 अन्त:राज्यीय डकैतों के साथ 1 हजार 876 डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वर्ष 2020 में 2 हजार 166 लूट के मामले दर्ज किए गए हैं। सिंधी चोरी के 4 हजार 500 मामले तथा 2 हजार 984 दुष्कर्म के मामले दर्ज किए गए हैं। उसी तरह से 9 हजार 817 मोटरवाहन दुर्घटना होने की जानकारी श्वेतपत्र में दी गई है। गांजा एवं ब्राउन शुगर जब्त करने में प्रदेश को बड़ी सफलता मिली है। नशील पदार्थ का कारोबार रोकने में सरकार को बड़ी सफलता मिली है।

 एक साल में 1 हजार 374 क्विंटल गांजा एवं 34 किलो ब्राउन शुगर जब्त किया गया है इसके साथ 18 हजार से अधिक एकड़ जमीन में गैरकानूनी ढंग से लगायी गई गांजा की खेती को नष्ट किया गया है। वर्ष 2020 में दमकल विभाग को बड़ी सफलता मिली है। 313 करोड़ 96 लाख 24 हजार 900 रुपये मूल्य की संपत्ति आग लगने से बचायी गई है। 2020 में आए चक्रवात एम्फन से भी सफलता के साथ सरकार ने मुकाबला किया है, यह जानकारी श्वेतपत्र में दी गई है।

chat bot
आपका साथी