भाजपा और बीजद ने ओडिशा के लोगों को धोखा दिया है: डॉक्टर रागिनी नायक

Baleshwar by-election 2020.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक कई पंचायतों समेत नगर पालिका के कई वार्डों का दौरा किया। रागिनी का कहना है कि ओडिशा में जितना भी विकास हुआ सब यूपीए और कांग्रेस के समय में ही हुआ है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:28 AM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:28 AM (IST)
भाजपा और बीजद ने ओडिशा के लोगों को धोखा दिया है: डॉक्टर रागिनी नायक
बालेश्वर में चुनाव प्रचार करती रागिनी नायक

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। मैंने बालेश्वर के कई स्थानों का दौरा किया। कई पंचायतों समेत नगर पालिका के कई वार्डों का दौरा किया। मुझे सड़कें कम गड्ढे ज्यादा दिखी। यहां पर लोगों को पीने का शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। बेरोजगारी ज्यादा है। उद्योग बंद हो चुके हैं। शिक्षा के बड़े अनुसंधान नहीं है। ओडिशा में जितने भी विकास हुए सब यूपीए और कांग्रेस के समय में ही हुआ है, यह कहना है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ रागिनी नायक का।

  वे स्थानीय कांग्रेस भवन में खचाखच भरे पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। अपने संबोधन में डॉ रागिनी नायक ने कहा कि बालेश्वर उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संवेदना पर वोट मांग रहे हैं। उनके पिताजी यहां पर विधायक थे यदि इनके पिताजी बालेश्वर में काम किए होते विकास किए होते तो आज वे संवेदना के नाम पर वोट ना मांग कर मुद्दे और विकास के नाम पर वोट मांगते। 

 बालेश्वर में उद्योगों की सुनामी कांग्रेस के काल में आई थी नवीन पटनायक के समय में चिटफंड घोटाला ओडिशा में हुआ है। राज्य की 40% जनता गरीबी रेखा के नीचे जीने को मजबूर है किंतु यह दुख की बात है और आश्चर्य की बात है कि इस राज्य में 600 करोड़ रुपए का चिटफंड घोटाला हुआ है।

  सीबीआइ के छापे के डर से बीजू जनता दल, भारतीय जनता पार्टी का संसद में बिल का पास कराने में समर्थन करती है। बीजू जनता दल वाले डरते हैं नहीं तो बीजेडी वालों का कलाई खुल जाएगी। नवीन सरकार ने कोरोना जैसी महामारी के समय में भी लोगों को नहीं छोड़ा। उन्होंने कोरोना घोटाला किया और 3 रुपए का मास्क 16 रुपए में खरीदा जिसमें करीब 5 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया। 

 मोदी सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए डॉ रागिनी ने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ लोगों को नौकरी देगी और इसी तरह ओडिशा की नवीन पटनायक सरकार ने वादा किया था कि प्रतिवर्ष 200000 लोगों को नौकरी दिया जाएगा। कहां गए उनके वादे। लोगों के पास रोजगार के अवसर खत्म हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग वोट क्यों देंगे जब लोगों का उनकी बुनियादी सुविधा नहीं मिल पा रहा है तो वोट क्यों दें। मैंने कई जगहों का दौरा कर सभा समितियां की महिलाओं से मिली। महिलाओं की आज मानो महंगाई से कमर टूट चुकी है आज पेट्रोल डीजल के दाम एक ओर जहां बराबर हो चुके हैं वही आलू प्याज आसमान छूने लगा है। 

 महिलाओं पर अत्याचार और अपराध के मायने में उत्तर प्रदेश के बाद ओडिशा दूसरे नंबर पर आता है। बालेश्वर उपचुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार ममता कुंडू के पक्ष में उन्होंने वोट मांगा तथा आम जनता से अनुरोध किया कि वे चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कांग्रेस की प्रार्थी ममता कुंडू को विजयी बनाएं।

 इस पत्रकार सम्मेलन में डॉक्टर रागिनी नायक के साथ बालेश्वर सदर उपचुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार ममता कुंडू, वरिष्ठ विधायक तारा प्रसाद बाहिनी पति समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी