ढेंकानाल में हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर

ओडिशा के ढेंकानाल जिले के हिदोल वन क्षेत्र में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 11:41 PM (IST) Updated:Fri, 07 Feb 2020 06:19 AM (IST)
ढेंकानाल में हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर
ढेंकानाल में हाथी के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत, पति गंभीर

जासं, भुवनेश्वर : ओडिशा के ढेंकानाल जिले के हिदोल वन क्षेत्र में हाथी के हमले में एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए है। मृत महिला का नाम सजनी प्रधान (67) है। पति का नाम भरत प्रधान (80) है, जिन्हें गंभीर अवस्था में श्रीरामचंद्र भंज (एसीसीबी) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद हिदोल वनक्षेत्र के अधिकारी मौके पर पहुंच घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

हिदोल ब्लॉक अंतर्गत बाबंध पंचायत के माटियासाही गांव निवासी दंपती बुधवार की रात घर में सो रहे थे। देर रात को एक हाथी उनके घर की दीवार तोड़कर अंदर घुस गया और सजनी प्रधान को सूंड से उठाकर पटक दिया। इसके बाद भरत प्रधान पर हमला कर वहां से चला गया। इस हमले में वृद्ध दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में ढेंकानाल मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान सजनी की मृत्यु हो गई जबकि उनके पति को बेहतर इलाज के लिए कटक रेफर किया गया है। बता दें कि इससे पहले तीन फरवरी को भी ढेंकानाल जिले के चाउलिया गांव की विनती संढ नामक एक महिला भी हाथी के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे ढेंकानाल जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया था। अब इस घटना के बाद लोगों में हाथियों को लेकर दहशत का माहौल बन गया है।

chat bot
आपका साथी