Coronavirus Lockdown effect: मुख्यमंत्री का ट्वीट-घर का किराया न लें मकान मालिक

Coronavirus Lockdown effect मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में किराए के मकान में रहने वाले लोगों से किराया ना लेने के लिए अनुरोध किया है।

By Vijay KumarEdited By: Publish:Fri, 03 Apr 2020 05:21 PM (IST) Updated:Fri, 03 Apr 2020 05:22 PM (IST)
Coronavirus Lockdown effect: मुख्यमंत्री का ट्वीट-घर का किराया न लें मकान मालिक
Coronavirus Lockdown effect: मुख्यमंत्री का ट्वीट-घर का किराया न लें मकान मालिक

जासं., भुवनेश्वर! विश्व महामारी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए देश भर में लाकडाउन किया गया है। राजधानी भुवनेश्वर समेत भद्रक एवं कटक शहर में तो 48 घंटे के लिए सम्पूर्ण लाकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राज्य में किराए के मकान में रहने वाले लोगों से किराया ना लेने के लिए अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना के कारण पूरी दुनिया में दयनीय परिस्थिति उत्पन्न हो गई है।

देश भर में लाकडाउन जारी है। ऐसी स्थिति में इस महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस संकट की घड़ी में किराए पर रहने वाले लोगों से कम से कम तीन महीने तक घर का किराया ना लेने या फिर स्थगित रखने के लिए मुख्यमंत्री ने मकानमालिकों से अनुरोध किया है। घर का किराया ना दे पाने वाले किसी भी व्यक्ति को घर खाली न कराने के लिए मुख्यमंत्री ने अनुरोध किया है।

कर्मचारियों का वेतन दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भुवनेश्वर! बालेश्वर जिला में मौजूद बिरला टायर्स कंपनी पिछले पांच महीने से अपने कर्मचारियों का वेतन नहीं दे रही है। लाकडाउन जैसी परिस्थिति ने इन कर्मचारियों को झकझोर कर रख दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस परिस्थिति से बाहर निकालने के लिए केंद्रीय मंत्री प्रताप षंडगी ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पत्र लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि पिछले पांच महीने से कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। देश भर में लाकडाउन चल रहा है, ऐसी परिस्थिति में श्रमिकों  को बकाया वेतन मिलना चाहिए। कंपनी ने क्यों वेतन नहीं दी है, उस संदर्भ में भी केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार से हस्तक्षेप करने को कहा है।  

chat bot
आपका साथी