दिन में लालटेन दिखाने समान है 'मेक इन ओडिशा' कार्यक्रम : भाजपा

राज्य सरकार का मेक इन ओडिशा कार्यक्रम केवल प्रचार के लिए एवं लोगों को दिखाने के लिए है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 04:22 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 04:22 PM (IST)
दिन में लालटेन दिखाने समान है 'मेक इन ओडिशा' कार्यक्रम : भाजपा
दिन में लालटेन दिखाने समान है 'मेक इन ओडिशा' कार्यक्रम : भाजपा

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राज्य सरकार का मेक इन ओडिशा कार्यक्रम केवल प्रचार के लिए एवं लोगों को दिखाने के लिए है। विकास के लिए योजना नहीं है और ना ही विकास को क्रियाशील करने को राज्य सरकार तत्पर दिख रही है। यह केवल दिन में लोगों को लालटेन दिखाने के समान है। यह बात भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष समीर महांती ने कही है।

शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति में भाजपा उपाध्यक्ष ने 11 नवंबर से शुरू हो रहे मेक इन ओडिशा कार्यक्रम पर कड़ी टिप्पणी की है। कहा है कि मेक इन ओडिशा, उद्योग एवं आíथक विकास के लिए सड़क संपर्क होना बहुत जरूरी है। इसके लिए मोदी सरकार ने ओडिशा को पर्याप्त धन दे रही है, मगर भारत सरकार द्वारा निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित सड़क को कार्यकारी करने में राज्य सरकार रोड़ा बन रही है। केंद्र में जब प्रधानमंत्री मोदी की सरकार बनी तब ओडिशा में कुल 4650 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग था। मोदी के शासन के 5 साल पूरा होने से पहले ओडिशा में राजपथ को दोगुना बढ़ाकर 10 हजार किलोमीटर तक करने की योजना बनायी गई है। केंद्र सरकार की सभी तैयारी होने के बावजूद 6 राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए जमीन अधिग्रहण एवं जंगल अनुमति न मिलने से इनका काम अटका हुआ है, जो दुख की बात है।

chat bot
आपका साथी