Lok Sabha Election 2024: BJD ने लहराया नारी शक्ति का परचम, 20 लोकसभा सीट में से 6 पर उतारे महिला उम्‍मीदवार

ओडिशा में लोकसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने में बीजद सबसे आगे हैं। बीजद ने अब तक 20 लोकसभा सीट पर अपने उम्‍मीदवार घोषित किए हैं जिनमें से छह सीटों पर महिलाओं को मौका दिया है। जबकि बालेश्‍वर सीट अब भी बाकी है। अगर इस सीट पर भी BJD किसी महिला प्रत्‍याशी को चुनती है तो पार्टी 33 प्रतिशत महिलाओं को संरक्षण देने के वादे को पूरा कर लेगी।

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen Publish:Thu, 04 Apr 2024 11:11 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2024 11:11 AM (IST)
Lok Sabha Election 2024: BJD ने लहराया नारी शक्ति का परचम, 20 लोकसभा सीट में से 6 पर उतारे महिला उम्‍मीदवार
महिलाओं को टिकट देने में बीजद सबसे आगे।

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। साल 2024 के लोकसभा चुनाव में ओडिशा में कौन सी पार्टी महिला को 33 प्रतिशत आरक्षण दे रही है उस पर सभी की नजर है। चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एवं बीजू जनता दल के शीर्ष नेतृत्व ने लोकसभा चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की थी।

अब बालेश्वर लोकसभा सीट पर टिकी नजर

हालांकि ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी अपने घोषणा को कार्यकारी नहीं कर पाई है। 21 लोकसभा सीट में से महिला को 33 फीसदी आरक्षण देते, तो सात महिलाओं को चुनाव मैदान में उतरना होगा। हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने 21 एवं विश्व जनता दल ने 20 सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

इनके वर्तमान सूची को देखें तो बीजू जनता दल ने घोषित किए 20 लोकसभा सीट में से 6 महिलाओं उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारा है। बीजू जनता दल ने अभी तक बालेश्वर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित नहीं किया है, ऐसे में इस सीट पर किसी महिला को मौका देकर अपने वादे को पूरा करती है या फिर किसी पुरुष को मौका देती है उसे पर सभी की नजर है।

भाजपा ने 21 में से चार सीटों पर उतारे महिला उम्‍मीदवार

वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी ने सभी 21 लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 21 में से चार महिला उम्मीदवार उतारा है। 2019 में भाजपा ने तीन महिला उम्मीदवार उतारे थे। इस वर्ष इस संख्या में एक का इजाफा किया है।

भाजपा ने 2019 में भुवनेश्वर से अपराजिता षडंगी, बलांगीर से संगीता सिंहदेव, आसिका से अनीता शुभदर्शिनी को उम्मीदवार बनाया था। 2024 में इन्हें पुनः मौका देने के साथ पार्टी ने कालाहांडी सीट से मालविका केसरी देव को टिकट दिया है। इस तरह भाजपा ने इस बार ओडिशा में महिलाओं के लिए 19 प्रतिशत लोकसभा सीट छोड़ा है।

क्‍या इस बार भी बीजद अपने वादे को करेगी पूरा? 

यहां उल्लेखनीय है कि बीजू जनता दल 2019 लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिलाओं को संरक्षण देकर पूरे देश में चर्चा का केंद्र बनी थी। इस बार भी अगर बालेश्वर लोकसभा सीट से बीजू जनता दल महिला उम्मीदवार को उतरता है तो फिर 33 प्रतिशत महिलाओं को संरक्षण देने के अपने वादे को पूरा कर लेगा।

बीजू जनता दल ने 2019 में कोरापुट, आसिका, केंदुझर, जाजपुर, भद्रक, जगतसिंहपुर एवं सुंदरगढ़ लोकसभा सीट से महिला उम्मीदवार उतरा था। इस बार 2024 में बीजू जनता दल ने आसिका लोकसभा सीट से रंजीता साहू, कोरापुट से कौशल्या हिक्का, जगतसिंहपुर से राजश्री मलिक, जाजपुर से शर्मिष्ठा सेठी, भद्रक से मंजूलता मंडल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बीजू जनता दल ने इस बार केंदुझर एवं सुंदरगढ़ से महिला उम्मीदवार नहीं दिया है मगर बरगढ़ से परिणीता मिश्रा को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि बीजद ने अभी तक बालेश्वर सीट पर अपने उम्मीदवार नहीं घोषित किए हैं ऐसे में चर्चा है कि यहां से पार्टी किसी महिला को टिकट दे सकती है।

कांग्रेस का कुछ ऐसा है हाल

वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी तक ओडिशा में आठ लोकसभा सीट घोषित किए हैं। कांग्रेस ने इसमें से एक कालाहांडी सीट से महिला उम्मीदवार द्रौपदी माझी को चुनाव मैदान में उतारा है।

ऐसे में कांग्रेस को यदि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देना है तो फिर बची हुई 13 सीट में से 6 महिला को टिकट देना होगा। हालांकि 2019 में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल की तरफ से कुल तीन महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे गए थे।

ये भी पढ़ें:

BJP को अब ओडिशा में लगा झटका! इस नेता ने पार्टी को कहा बाय-बाय; लगाया अनदेखी का आरोप

Lok Sabha Election: ओडिशा में इन सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, वोट देने के लिए मिलेगी इतने दिनों की छुट्टी

chat bot
आपका साथी