राष्ट्रीय जूनियर सुंदर स्वास्थ्य प्रतियोगिता में 350 प्रतियोगियों ने लिया भाग

नगर स्थित जिला स्कूल मैदान में 58वीं राष्ट्रीय जूनियर सुंदर स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Feb 2020 11:46 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 06:17 AM (IST)
राष्ट्रीय जूनियर सुंदर स्वास्थ्य प्रतियोगिता में 350 प्रतियोगियों ने लिया भाग
राष्ट्रीय जूनियर सुंदर स्वास्थ्य प्रतियोगिता में 350 प्रतियोगियों ने लिया भाग

जासं, बालेश्वर : नगर स्थित जिला स्कूल मैदान में 58वीं राष्ट्रीय जूनियर सुंदर स्वस्थ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडियन बॉडी बिल्डिग फिटनेस फेडरेशन तथा ओडिशा बॉडी बिल्डिग फिटनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों के 350 प्रतियोगी शामिल हुए। इसमें 50 दिव्यांग एवं मास्टर विभाग के 40 प्रतियोगी भागीदार रहे। प्रतियोगिता आयोजन में इंडियन बॉडी बिल्डिग फिटनेस फेडरेशन के साधारण सचिव डॉ. संजय मोरे तथा ओडिशा फेडरेशन के अध्यक्ष सत्यनारायण ओझा सहित आयोजक नवनीत घोषाल प्रमुख ने अहम भूमिका निभाई।

chat bot
आपका साथी