मंगल पर सर्दी में मौसम साफ, गर्मी में रहता है धूल भरा

मंगल ग्रह पर मौसम सर्दी में साफ, वसंत और गर्मी में धूल भरा और पतझड़ में तेज हवाओं वाला रहता है। नासा के विज्ञानियों ने गहन अनुसंधान के बाद मौसम संबंधी जानकारी जारी की है

By Sachin BajpaiEdited By: Publish:Sat, 14 May 2016 05:45 PM (IST) Updated:Sat, 14 May 2016 06:38 PM (IST)
मंगल पर सर्दी में मौसम साफ, गर्मी में रहता है धूल भरा

वाशिंगटन, प्रेट्र: मंगल ग्रह पर मौसम सर्दी में साफ, वसंत और गर्मी में धूल भरा और पतझड़ में तेज हवाओं वाला रहता है। नासा के विज्ञानियों ने गहन अनुसंधान के बाद मौसम संबंधी जानकारी जारी की है। विज्ञानियों में एक भारतीय भी शामिल है।

मंगल के गेल क्रेटर (कटोरे के आकार का गड्ढा) में चार साल पहले उतरे नासा के रोबोटिक यंत्र क्यूरोसिटी मार्स रोवर ने दो मौसम सत्रों के अध्ययन के बाद यह जानकारी दर्ज की। अन्य छिटपुट बदलाव का भी मौसम पर असर पड़ता है। दक्षिण ध्रुव पर पतझड़ में पहले सीजन में मीथेन की मात्रा बढ़ गई थी लेकिन दूसरे सीजन में इसका दोहराव नहीं हुआ। क्यूरोसिटी प्रोजेक्ट के भारतीय विज्ञानी अश्रि्वन वसावड़ा ने बताया कि इस रोबोटिक यंत्र ने मंगल ग्रह के हर दिन के हर घंटे के मौसम का मापन किया है। इसमें गेल क्रेटर के पास तापमान, दबाव, सतह तक पहुंचने वाले पराबैंगनी प्रकाश और हवा में जल वाष्प आदि को शामिल किया गया है। गर्मी में तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस तो सर्दी की रात में शून्य से सौ डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया।

मिशिगन यूनिवर्सिटी के जर्मन विज्ञानी मार्टिनेज ने बताया कि मंगल पृथ्वी से बहुत शुष्क है। वहां हवा में जल वाष्प धरती से एक हजार से दस हजार गुणा तक कम होते हैं। मंगल ग्रह पृथ्वी के 687 दिन में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है। सापेक्षिक आ‌र्द्रता सर्दी की रात में 70 प्रतिशत तक होती है जो अनुसंधानकर्ताओं को वहां बर्फ जमने की प्रक्रिया समझने में सहायक होती है।

chat bot
आपका साथी