22 दिन से खेल रहा था वीडियोगेम, कैरेक्टर मरा तो उसकी भी हो गई मौत

17 साल के एक किशोर का दुर्घटना में पैर टूट गया। इलाज के दौरान उसे घर में रहना पड़ा तो वह बोर होने से बचने के लिए वीडियोगेम खेलने लगा। उसे वीडियोगेम का ऐसा चस्का लगा कि वह 22 दिन तक लगातार गेम खेलता रहा।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Fri, 04 Sep 2015 09:45 AM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2015 09:52 AM (IST)
22 दिन से खेल रहा था वीडियोगेम, कैरेक्टर मरा तो उसकी भी हो गई मौत

उचेले-रूस। 17 साल के एक किशोर का दुर्घटना में पैर टूट गया। इलाज के दौरान उसे घर में रहना पड़ा तो वह बोर होने से बचने के लिए वीडियोगेम खेलने लगा। उसे वीडियोगेम का ऐसा चस्का लगा कि वह 22 दिन तक लगातार गेम खेलता रहा।

इस दौरान वह केवल खाने और नींद के लिए ब्रेक लेता था। गेम में जो कैरेक्टर था जब उसकी मौत हुई तो किशोर की भी मौत हो गई। 30 अगस्त को हुई यह हृदयविदारक घटना दक्षिण रूस के बाशकोर्टोस्टन के उचेले शहर की है। इससे पता चलता है कि वीडियोगेम का असर बच्चों के दिमाग पर कितना बुरा हो सकता है।

डेढ़ साल में 2000 घंटे खेला दरअसल रूस्तम नाम का यह किशोर 'डिफेंस ऑफ एंशिएंट्स' गेम खेलता था। उसने इस गेम को पिछले डेढ़ साल में 2000 घंटे खेला था। लेकिन पैर टूट जाने के बाद से वह लगातार यह गेम खेलने लगा। हर दिन करीब साढ़े छह घंटे लगातार खेलता था।

ब्रेक लेकर फिर इसे खेलने लगता था। उस दिन की-बोर्ड की आवाज नहीं आई किशोर के पेरेंट्स ने कहा कि अक्सर उसके कमरे से गेम के की-बोर्ड की आवाज आती थी, लेकिन 30 अगस्त को खामोशी छा गई थी। वे जब रूम में पहुंचे तो वह निढाल पड़ा था। उसे अस्पताल ले जाया गया को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मेडिकल एक्सपर्ट अजाट हाफिजोव के अनुसार उसकी मौत संभवतः थ्रोम्बोसिस नाम की बीमारी से हुई जो लंबी उड़ान के दौरान एक जगह लगातार बैठे रहने से होती है। पुलिस प्रवक्ता स्वेतलाना एब्रामोवा ने कहा कि 8 अगस्त के बाद से वह लगातार वीडियोगेम खेल रहा था।

कैरेक्टर के साथ मौत किशोर की मौत उस वक्त हुई जब वीडियोगेम में उसके कैरेक्टर की मौत हुई। मनोवैज्ञानिक रूस्तम कालिमुलिन ने कहा कि पेरेंट्स के बच्चों पर ध्यान नहीं देने से वीडियोगेम की समस्या बढ़ गई है। रूस के बच्चों के मामलों के प्रतिनिधि पावेल अस्टाकोव ने कहा कि यह देखना जरूरी है कि बच्चे क्या कर रहे हैं।

आजकल कम्प्यूटर गेम पर निर्भरता बच्चों के लिए बड़ा खतरा है। गेम में क्या 'डिफेंस ऑफ एंशिएंट्स' वीडियोगेम वारक्राफ्ट थ्री के लड़ाई वाले हिस्से का मल्टीप्लेयर ऑनलाइन गेम है। इसमें दो ईकाइयां होती हैं हीरोज और फाइटर्स। इसे खेलने वाले विरोधी एंशिएंट्स को खत्म करते हैं। इसके लिए वे शक्तिशाली हीरोज का इस्तेमाल करते हैं। मिशन के दौरान सोने के बदले उपकरण खरीदते हैं।

chat bot
आपका साथी