फ्रांस में अविवाहित मां बनेगी प्रथम महिला

फ्रांस के इतिहास मे पहली बार कोई अविवाहित मां देश की प्रथम महिला बनेगी। दो बार तलाक ले चुकी वेलेरी ट्रायवेलर इस बात को लेकर काफी हैरान है कि उनकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍‌नी मिशेल से की जा रही है।

By Edited By: Publish:Thu, 10 May 2012 03:34 PM (IST) Updated:Thu, 10 May 2012 03:36 PM (IST)
फ्रांस में अविवाहित मां बनेगी प्रथम महिला

पेरिस। फ्रांस के इतिहास में पहली बार कोई अविवाहित मां देश की प्रथम महिला बनेगी। दो बार तलाक ले चुकी वेलेरी ट्रायवेलर इस बात को लेकर काफी हैरान हैं कि उनकी तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्‍‌नी मिशेल से की जा रही है।

तीन बच्चों की मां 47 वर्षीय वेलेरी फ्रांस के राष्ट्रपति का चुनाव जीतने वाले फ्रांसुआ ओलेंड के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही हैं। ओलेंड के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति भवन एलसी पैलेस में प्रवेश करने जा रही वलेरी अपनी नई भूमिका को लेकर काफी असहज हैं। आगामी 15 मई को अपना पदभार ग्रहण करने जा रहे ओलेंड के संपर्क में वह तब आई जब नवर्निवाचित राष्ट्रपति अपने परिवार से अलग हो गए थे।

एक अखबार को दिए साक्षात्कार में वेलेरी ने कहा कि जब कोई मेरी तुलना मिशेल ओबामा से करता है तो मुझे विश्वास नहीं होता। पेशे से पत्रकार वेलेना को रॉटवीलर के उपनाम से भी जाना जाता है। यह नाम उन्हें तब मिला था, जब उन्होंने सेक्सी कहने पर अपने एक सहयोगी को थप्पड़ मार दिया था। उन्होंने स्वीकारा कि देश की प्रथम महिला बनने से उनकी जिंदगी में बदलाव आना शुरू हो गया है। अब बिना कड़ी सुरक्षा के वह कभी भी कहीं भी नहीं जा सकेंगी। 15, 17 और 19 वर्षीय तीन बच्चों की मां वेलेरी यूं तो मध्य फ्रांस के लॉइर वैली में पली बढ़ी हैं, किंतु इसके बाद का ज्यादातर समय उन्होंने पेरिस में ही गुजारा है। वह ओलेंड के साथ साल 2007 से रह रहीं हैं। ओलेंड तीस साल तक अपनी राजनेता पत्नी सेगोलेने रॉयल के साथ रहने के बाद अलग हो गए थे। उनके रॉयल से चार बच्चे हैं।

रॉयल 2007 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में सोशलिस्ट उम्मीदवार थीं। वेलेना का कहना है कि वह पहली बार ओलेंड से 23 साल पहले मिली थीं जब वह राजनीतिक पत्रकार थीं। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। वेलेना बतौर पत्रकार अपना करियर जारी रखने की इच्छुक हैं, लेकिन उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताने से मना कर दिया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी