घुसपैठ के बाद बढ़ी व्हाइट हाउस की सुरक्षा

व्हाइट हाउस में एक व्यक्ति द्वारा घुसपैठ के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति व्हाइट हाउस परिसर में घुस आया था, हालांकि नॉर्थ पोर्टिको क्षेत्र में प्रवेश से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

By Edited By: Publish:Tue, 23 Sep 2014 07:01 PM (IST) Updated:Tue, 23 Sep 2014 07:29 PM (IST)
घुसपैठ के बाद बढ़ी व्हाइट हाउस की सुरक्षा

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस में एक व्यक्ति द्वारा घुसपैठ के बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले एक अज्ञात व्यक्ति व्हाइट हाउस परिसर में घुस आया था, हालांकि नॉर्थ पोर्टिको क्षेत्र में प्रवेश से पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

घुसपैठ की इस घटना से वाशिंगटन सकते में है। इससे पहले भी सुरक्षा गा‌र्ड्स ने कई बार व्हाइट हाउस के चारों तरफ खड़ी सुरक्षा दीवार के आस पास संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है, लेकिन किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बाड़ लांघकर परिसर में घुस आने की यह पहली घटना है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जोश अर्नेस्ट ने कहा कि सीक्रेट सर्विस की निदेशक जूलिया पियरसन ने शुक्रवार को घटी घटना के लिए व्यापक समीक्षा शुरू की है।

सीक्रेट सर्विस पर पूरा भरोसा : ओबामा

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स पर पूरा भरोसा जताया है। ओबामा ने कहा, 'सीक्रेट सर्विस ने शानदार काम किया है। मेरे परिवार के लिए किए गए उनके बलिदानों के लिए मैं उनका आभारी हूं।' घुसपैठ की घटना के समय ओबामा परिवार के साथ सप्ताहांत की छुट्टियां मनाने कैंप डेविड गए हुए थे।

तैयारी के साथ आया था घुसपैठिया

घुसपैठिये की पहचान 42 वर्षीय उमर गोंजालेज के रूप में की गई है। सुरक्षा एजेसियों को उसकी कार से आठ सौ गोलियां, दो कुल्हाड़ी और एक चाकू बरामद हुआ। उसे जुलाई में दक्षिण पश्चिम वर्जिनिया में एक छोटी बंदूक और व्हाइट हाउस के नक्शे के साथ पकड़ा गया था। अगस्त में राष्ट्रपति आवास के निकट संदिग्ध गतिविधियों के चलते उसे फिर पकड़ा गया था, लेकिन जांच के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने उसे छोड़ दिया था।

पढ़ें: ह्वाइट हाउस पर फायरिंग करने वाला युवक गिरफ्तार

पढ़ें: घुसपैठिये की चेतावनी पर खाली कराया व्हाइट हाउस

पढ़ें: यूएन और व्हाइट हाउस के सामने मोदी के सम्मान में होगी रैली

chat bot
आपका साथी