54 साल बाद लहराए झंडे

अमेरिका और क्यूबा के संबंध करीब पांच दशक बाद फिर सुधर रहे हैं। इसी के तहत दोनों देशों ने एक दूसरे की राजधानियों में 1961 के बाद बंद पड़े दूतावासों को खोल लिया है। इनके दूतावासों पर फहराते ध्वज दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देंगे। दोनों देशों के

By Rajesh NiranjanEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2015 09:19 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2015 10:43 PM (IST)
54 साल बाद लहराए झंडे

अमेरिका और क्यूबा के संबंध करीब पांच दशक बाद फिर सुधर रहे हैं। इसी के तहत दोनों देशों ने एक दूसरे की राजधानियों में 1961 के बाद बंद पड़े दूतावासों को खोल लिया है। इनके दूतावासों पर फहराते ध्वज दुनिया को अमन और शांति का पैगाम देंगे। दोनों देशों के संबंधों में उतार-चढ़ाव पर एक नजर:

खटास की शुरुआत

1960: अमेरिका ने क्यूबा पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए

1961: फिदेल कास्त्रो की तानाशाही को खत्म करने का सीआइए ने रचा षड्यंत्र। अपदस्थ करने की कोशिश हुई नाकाम। अमेरिका ने क्यूबा को अस्थिर करने के लिए ऑपरेशन मोंगूज चलाया।

1962: क्यूबा मिसाइल समस्या ने दुनिया को हिला दिया। क्यूबा ने अपनी धरती पर सोवियत संघ को मिसाइल लगाने की अनुमति दे दी। अमेरिका और सोवियत में परमाणु युद्ध का संकट खड़ा हो गया।

पिघली बर्फ

-क्यूबा को 1993 में अमेरिकी डॉलर को मान्यता देने पर विवश होना पड़ा। निजी क्षेत्र और किसानों को उनके कुछ उत्पाद बेचने की छूट दी गई

-1994 में क्यूबा और अमेरिका ने एक समझौता किया। इसके अनुसार अमेरिका में हर साल 20 हजार क्यूबाई नागरिक आ सकते हैं।

चौड़ी हुई अविश्वास की खाई

-1996 में क्यूबा के लड़ाकू विमानों ने दो अमेरिकी यात्री विमानों को मार गिराया। अमेरिका ने प्रतिबंध और सख्त किए

छूट का मरहम

-1998 में क्लिंटन प्रशासन ने कुछ खाद्य और कृषि उत्पादों को क्यूबा में बेचने की छूट दी

-2001 में हरीकेन मिशेल द्वारा क्यूबा तट की बर्बादी के बाद अमेरिका ने 40 सालों में पहली बार क्यूबा के लिए खाद्य सामग्री भेजी

आरोप-प्रत्यारोप

मई, 2002: अमेरिका ने क्यूबा पर जैविक हथियार तैयार करने का आरोप लगाया

2006 में अमेरिकी कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने क्यूबा पर लगे प्रतिबंधों में कुछ ढील देने की बात कही और कार्यकारी राष्ट्रपति राउल कास्त्रो से मिलने हवाना भी गए लेकिन बात बनी नहीं।

2008: आधिकारिक रूप से राउल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने

अप्रैल 2009: ओबामा ने क्यूबा यात्रा की शर्तों में ढील दी

अक्टूबर, 2011: अमेरिका ने क्यूबाई एजेंट रीनी गोंजालेज को जेल से रिहा किया।

दिसंबर, 2013 में ओबामा और राउल कास्त्रो की मुलाकात हुई।

16 दिसंबर : जेलों में बंद कैदियों की अदला-बदली की।

17 दिसंबर: अमेरिकी राष्ट्रपति ने क्यूबा से संबंधों को सामान्य करने की घोषणा करके इतिहास रच दिया।

chat bot
आपका साथी