अमेरिका और रूस में सीरिया में युद्धविराम को लेकर समझौता

हैम्बर्ग रवाना होने से पहले टिलरसन ने कहा था कि अमेरिका सीरिया में स्थिरता के लिए रूस के साथ संयुक्त प्रयास पर चर्चा के लिए तैयार है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 08 Jul 2017 08:31 AM (IST) Updated:Sat, 08 Jul 2017 08:31 AM (IST)
अमेरिका और रूस में सीरिया में युद्धविराम को लेकर समझौता
अमेरिका और रूस में सीरिया में युद्धविराम को लेकर समझौता

वाशिंगटन, रायटर। अमेरिका, रूस और क्षेत्रीय देशों के बीच दक्षिण पश्चिम सीरिया में युद्धविराम को लेकर समझौता हो गया है। सीरिया में छह वर्षों से जारी गृहयुद्ध के युद्धग्रस्त इलाकों में यह क्षेत्र शामिल है।

अमेरिकी अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन समझौते का ब्योरा हैम्बर्ग में जारी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी इस संबंध में काफी कुछ करना बाकी है। रूस और ईरान सीरिया के राष्ट्रपति बशर-अल-असद के प्रमुख समर्थक हैं। जबकि अमेरिका बशर को सत्ता से बेदखल करने लिए लड़ाई लड़ रहे कुछ विद्रोही गुटों का समर्थन करता है।

हैम्बर्ग रवाना होने से पहले टिलरसन ने कहा था कि अमेरिका सीरिया में स्थिरता के लिए रूस के साथ संयुक्त प्रयास पर चर्चा के लिए तैयार है। हैम्बर्ग में जी-20 सम्मेलन से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात के समय टिलरसन भी मौजूद थे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी इसमें शामिल थे।

chat bot
आपका साथी