20 मिनट तक विक्षोभ में फंसा रहा विमान, 14 यात्री घायल

एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता के लिए कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत घायल यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराई। घायलों में किशोर, बुजुर्ग और विमान चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 22 Jun 2017 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jun 2017 08:49 AM (IST)
20 मिनट तक विक्षोभ में फंसा रहा विमान, 14 यात्री घायल
20 मिनट तक विक्षोभ में फंसा रहा विमान, 14 यात्री घायल

पनामासिटी, एजेंसी। पनामा सिटी से ह्यूस्टन जा रहा यूनाइटेड एयरलाइन का बोइंस 737 विमान मंगलवार को मेक्सिको के निकट तूफान सिंडी के कारण विक्षोभ की चपेट में आ गया। इसमें 160 यात्री सवार थे। विमान जब उतरा तो 14 यात्री घायल थे। इनमे से सात को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

इन घायल यात्रियों को खरोच, टकराने से गांठ उभरना, गले में दर्द, सांस में दिक्कत, सीने में दर्द, व्यग्रता आदि की समस्या होने लगी थी। विमान करीब 20 मिनट तक विक्षोभ में फंसा रहा। इस दौरान यात्री गुड्डे-गुडि़यों की तरह विमान में यहां वहां गिरकर टकराते रहे। एक महिला ने तो छत से टकराने की बात भी कही।

घटना दोपहर 1.40 बजे की है। तब विमान मैक्सिको के कानकुन के पास था। एक यात्री कार्लोस पेड्रोन ने बताया कि विमान में कई यात्री रो रहे थे। साथ में यात्रा कर रही उनकी बेटी ने बताया कि यात्री विमान की छत से भी टकराए थे। किसी तरह विमान विक्षोभ से निकलने में सफल रहा और 2.30 बजे ह्यूस्टन एयरपोर्ट पर उतरने में सफल रहा।

एयरपोर्ट पर मेडिकल सहायता के लिए कर्मचारी मौजूद थे। उन्होंने तुरंत घायल यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराई। घायलों में किशोर, बुजुर्ग और विमान चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं। यूनाइटेड एयरलाइंस ने घटना के बाद कहा कि वह यात्रियों के लिए चिंतित है। आगे देखभाल और सहायता के लिए एयरलाइन की टीम घायलों से सीधे मिल रही है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने भी घटना की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: खराब मौसम के कारण 11 विमानों का रूट डायवर्ट

chat bot
आपका साथी