सेक्स के आरोप में भारतीय मूल के शीर्ष उबर अधिकारी बर्खास्त

सिंघल ने जनवरी में उबर में नौकरी शुरू की थी। उबर में वह इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Tue, 28 Feb 2017 05:42 PM (IST) Updated:Tue, 28 Feb 2017 06:28 PM (IST)
सेक्स के आरोप में भारतीय मूल के शीर्ष उबर अधिकारी बर्खास्त
सेक्स के आरोप में भारतीय मूल के शीर्ष उबर अधिकारी बर्खास्त

न्यूयार्क, प्रेट्र।  उबर ने भारत में जन्मे अपने शीर्ष कार्यकारी अमित सिंघल से इस्तीफा मांगा है। इससे पहले वे गूगल में काम करते थे और यौन उत्पीड़न का आरोप लगने के बाद उन्हें नौकरी छोड़नी पड़ी थी। इस बात को छिपाने के कारण उबर ने उनसे इस्तीफा देने को कहा है।

सिंघल ने जनवरी में उबर में नौकरी शुरू की थी। उबर में वह इंजीनियरिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट थे। इससे पहले वह गूगल में 15 वर्षो तक रहे। गूगल में वह सर्च की देखरेख करते थे।

टेक्नोलाजी न्यूज वेबसाइट रीकोड ने कहा है कि उबर के सीईओ ट्रैविस कालानिक ने सिंघल से इस्तीफा मांगा है। पाया गया कि सिंघल ने कंपनी को एक वर्ष पहले गूगल की नौकरी छोड़ने का कारण नहीं बताया है। वहां की एक कर्मचारी ने उनपर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। गूगल ने आंतरिक जांच में महिला कर्मचारी की शिकायत को सही पाया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि सिलिकन वैली में अत्यंत सम्मानित इंजीनियर सिंघल ने आरोप का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में सैन्य अदालतों पर सभी दल राजी

chat bot
आपका साथी